Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में डी.सी. का खुलासा

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, हाईटेक एमरजैंसी में होंगे अत्याधुनिक उपकरण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

ऊना , 11 Jan 2013

Last updated on: Jan 11, 2013, 00:00 IST

ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में रोगियों को गुणात्मक स्वास्थय सेवाएं प्रदान करने और एमरजैंसी कक्ष में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण स्थापित करने की दिशा में जिला प्रशासन व स्वास्थय विभाग द्वारा ठोस कदम उठाए जा रहे हैं और इन्हीं कदमों की कड़ी में आने वाले एक पखवाड़े के भीतर यहां सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जायेंगे। यह खुलासा डीसी संदीप कदम ने आज यहां प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में किया। इस कार्यक्रम में सीएमओ जीआर कौशल, वरिष्ठ चिकित्सक डा. आर.एस.डढवाल, रक्त बैंक की प्रभारी डा. अनीता शर्मा और डीपीआरओ गुरमीतबेदी सहित जिला मुख्यालय के सभी प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया कर्मी उपस्थित थे। डीसी संदीप कदम ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में जहां कैंटीन चलती थी, वहां हाईटेक एमरजैंसी बनाई जायेगी और यहां अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण स्थापित किए जायेंगे। इस एमरजैंसी के भवन निर्माण के लिए सिविल वर्क्स के टैंडर हो चुके हैं और जल्दी ही इस पर कार्य शुरू हो जायेगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन स्थापित करने के लिए कमरा बना दिया गया है और एक माह के भीतर इस मशीन की सेवाएं भी यहां रोगियों को उपलब्ध होंगी । उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल में आऊटसोर्स करके कैंटीन भी स्थापित की जायेगी । उन्होंने कहा कि ऊना में 200 बिस्तर क्षमता के क्षेत्रीय अस्पताल व चिंतपूर्णी में 30 बिस्तर क्षमता के सिविल अस्पताल के अलावा जिला में 5 सामुदायिक स्वास्थय केन्द्रों, 19 प्राथमिक स्वास्थय केन्द्रों, 134 उपस्वास्थय केन्द्रों, 2 आईएसएम हस्पतालों, 69 आईएसएम आयुर्वेदिक स्वास्थय केन्द्रों और एक-एक प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र व ईएसआई डिसपैंसरी के माध्यम से जनता को स्वास्थय सेवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थय मिशन के तहत जिला में स्वास्थय सेवाओं को सुदृढ किया गया है और मातृ सेवा योजना, पंडित दीनदयाल निशुल्क बीपीएल औषधि योजना, अटल स्वास्थय सेवा, बेटी है अनमोल और मुस्कान जैसी विभिन्न योजनाओं के तहत सैं$कों लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिला में मुख्यमंत्री विद्यार्थी स्वास्थय कार्यक्रम भी प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जा रहा है और अब तक जिला में 45 हजार 377 विद्यार्थियों को लाभन्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले साल जिला में 900 बच्चों को नि:शुल्क ऐनकें भी प्रदान की गईं। इस अवसर पर सीएमओ जीआर कौशल ने बताया कि जिला के सरकारी स्वास्थय संस्थानों के डाक्टरों द्वारा रोगियो को जो दवाईयां लिखी जाती हैं, उनकी कार्बन प्रति अस्पताल प्रबंधन के पास रहेगी और प्रायोगिक रूप से इस कवायद को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से शुरू किया जायेगा ताकि इस बात पर नजर रखी जा सके कि रोगियों को महंगी दवाईंया तो नहीं लिखी जा रहीं।

 

Tags: dc una sandeep kadam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD