Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव

 

जिला स्तरीय युवा सम्मेलन फरवरी में

उत्कृष्ट युवा क्लब होंगे सम्मानित होंग, यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में 10 युवा करेंगे जिला का प्रतिनिधित्व: डीसी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

ऊना , 15 Jan 2013

Last updated on: Jan 15, 2013, 00:00 IST

नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा सम्मेलन फरवरी माह में ऊना में आयोजित किया जायेगा जिसमें 200 से अधिक युवक-युवतियां भाग लेंगे। इस सम्मेलन की तिथि जल्दी ही घोषित कर दी जायेगी। यह जानकारी डीसी संदीप कदम ने आज यहां नेहरू युवा केन्द्र की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। बैठक में नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक डा् शांतनु, जिला ब्लड बैंक की प्रभारी डा. अनीता शर्मा, लीड बैंक के मैनेजर बीएस सैणी, जिला खेल अधिकारी एम . पी. वैद्य, सहायक रेडियो अभियंता सुमन शर्मा ,एपीओ एन.के.शर्मा व हिमोत्कर्ष अध्यक्ष कंवर हरि सिंह भी उपस्थित थे। डीसी ने बैठक में बताया कि यूथ क्लब एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत जिला के दस उत्कृष्ट युवा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिला की नुमाईंदगी करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला के युवाओं को कम्पयूटर प्रशिक्षण सहित अन्य रोजगारपरक व्यवसाओं के लिए ट्रेनिंग दी जायेगी ताकि वे अपने पैरों पर खड़ा होने का हुनर सीख कर स्वाबलंबी बन सकें। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए एडवैंचर कैंप भी लगाए जायेंगे जहां वे साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण लेंगे। डीसी ने यह भी बताया कि जिला में ब्लाक वजिला स्तर पर लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे और अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय दिवसों के प्रभावी आयोजनों में युवाओं की पूरी सहभागिता सुनिश्चत की जायेगी। उन्होंने युवक मंडलों से प्लस पोलियो व एड्स नियंत्रण कार्यक्रमों के लिए जन जागरूकता पैदा करने में अपना सहयोग देने का आह्वान भी किया। बैठक में डीसी संदीप कदम ने जिला के दस युवा क्लबों की गतिविधियों की सराहना करते हुए इन्हें मैंटर यूथ क्लब का खिताब दिया। इन युवा क्लबों में अंब ब्लाक के नेहरू युवक मंडल चुरूडू व सूरी, बंगाणा ब्लाक के अंबेहड़ा नेहरू युवक मंडल व शिवशक्ति युवा मंडल आसियान, गगरेट ब्लाक का जनहित युवा क्लब अप्पर गगरेट , हरोली ब्लाक के नेहरू युवक मंडल ईसपुर, हिम युवा मंडल सिंघा व नेहरू नौजवान सभी बिलना, ऊना ब्लाक के नेहरू युवक मंडल माजरा व यूथ वेल्फेयर क्लब कोटला कलां शामिल हैं।

 

Tags: dc una sandeep kadam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD