Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रमेश धवाला ही ज्वालामुखी भाजपा के कर्णधार होंगे

रमेश धवाला
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

ज्वालामुखी , 17 Jan 2013

Last updated on: Jan 17, 2013, 00:00 IST

चुनावी हार के कारणों पर मंथन के लिये ज्वालामुखी भाजपा की बैठक आज गीता भवन में पूर्व मंत्री रमेश धवाला की अध्यक्षता में सपंन्न हुई। बैठक में भाजपा संगठन की ओर से निश्चित संगठनात्मक चुनाव को लेकर चर्चा भी हुई। इसमें बूथ समिति के चुनाव से लेकर मंडल अध्यक्ष चुनाव तक विश्लेषण किया गया। विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद यह पहली बैठक थी। इसके चलते चुनाव की समीक्षा भी बैठक में बड़ा मुद्दा रही। कार्यकर्ताओं ने हार का ठीकरा स्थानीय मंडल से लेकर प्रदेश इकाई के जिम्मे मढ़ा। कहा कि हार के कई कारणों में निवर्तमान प्रदेश सरकार की ओर से ज्वालामुखी की अनदेखी, भीतरघात व चुनावी कुप्रबंधन भी शामिल रहे। बैठक में इस विषय पर विशेष चर्चा की गई कि आने वाले समय में भाजपा मजबूती के साथ खड़ी होगी। रमेश धवाला ही ज्वालामुखी भाजपा के कर्णधार होंगे। बैठक में कार्यकर्ता जहां अपनी बात करते हुए भावुक हो रहे थे, वहीं कुछ संगठन की निष्क्रियता की चर्चा करते रहे।बैठक में जब रमेश धवाला ने मंच संभाला तो उन्होंने जनादेश को स्वीकार करते हुए कहा कि चुनाव में हुई गलतियों को भुलाकर सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए काम करें। इससे पुन: भाजपा मजबूती के साथ उभरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चेताया कि एक-दूसरे पर छींटाकशी न करें। संगठनहित में काम करें। इस मौके पर मान चंद राणा, नंदीश्वर शर्मा, विमल चौधरी, गया प्रसाद पाधा, ज्योतिशंकर, सुनील बंसल, चमन पुंडीर, जोगिंद्र प्रकाश, आरती दत्त, अतुल चौधरी, सुमेश चौधरी, सीता राम, स्वर्णा देवी, श्यामदुलारी, जिला परिषद अध्यक्ष श्रेष्ठा कौंडल और युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक पाधा मौजूद रहे।

 

Tags: ramesh dhawala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD