काम के आधार पर होगा अफसरों व कर्मचारियों का मूल्यांकन
जनहित और विकास का एजेंडा लेकर फील्ड में डट जाएं अधिकारी: मुकेश अग्रिहोत्री
Web Admin
5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)
ऊना , 05 Jan 2013
Last updated on: Jan 05, 2013, 00:00 IST
हिमाचल प्रदेश के उद्योग, सूचना व जनसंपर्क, श्रम व रोजगार और संसदीय मामलों के मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने आज जिला मुख्यालय में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों के साथ आयोजित अपनी पहली बैठक में यह स्पष्ट तौर पर कहा कि काम के आधार पर ही अधिकारियों व कर्मचारियों का मूल्यांकन होगा , लिहाजा वे विकास व जनहित का एजेंडा लेकर फील्ड में डट जाएं। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारी प्रदेश सरकार की रीढ़ होते हैं और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा कर्मचारियों की हितैषी रही है और भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों की रक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश व जन कल्याण अधिकारियों व कर्मचारियों की प्राथमिकता रहनी चाहिए और उन्हें अपनी कार्यों की गुणवत्ता भी बनाए रखने की तरफ विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि विकास कार्य समय पर पूर्ण हों ताकि जनता को उनका लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से अपनी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने का आह्वान भी किया। मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि अधिकारी वर्ग को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि काम में ढील की वजह से बजट लैप्स न होने पाए । उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर जवाबदेही तय की जायेगी। उन्होंने प्रत्येक विभाग से बजट की स्थिति और विकास कार्यों की प्रगति का फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि खड्डों का चेनेलाईजेशन किया जायेगा ताकि किसानों क ी जिंदगी में खुशहाली के एक नए दौर का सूत्रपात हो सके। उन्होंने विभिन्न विभागों को आपसी सामजस्य व तालमेल बिठाकर जन हित व विकास से जुड़े कार्योुं को अधिमान देने की अपील की। इससे पूर्व डीसी संदीप कदम ने उनका स्वागत किया और जिला में विकास कार्यों को पूरी तेजी से अमलीजामार पहनाने का भरोसा दिलाया।