Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

मध्य प्रदेश में निर्माण कार्य में देरी पर लगेगा जुर्माना : शिवराज सिंह चौहान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

भोपाल , 23 May 2014

Last updated on: May 23, 2014, 00:00 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जल निगम मंडल की बैठक में निर्माण कार्य में देरी करने वाली एजेंसी पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को जल निगम मंडल की बैठक में कहा कि कार्यो की गुणवत्ता से किसी सूरत में समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्य समय सीमा में पूरे हों। कार्य में विलंब करने वाली निर्माण एजेंसियों पर भी जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में नल जल योजनाओं के बिजली खर्चो का भुगतान सरकार द्वारा किया जा रहा है। योजनाओं के संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय निकायों के पास है। योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए जनजागृति आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीण अंचल में सूचना, शिक्षा और संचार गतिविधियों के लिए अभियान चलाने की जरूरत बताई।बैठक में बताया गया कि प्रदेश में वर्ष 2018 तक 40 प्रतिशत आबादी को नल जल उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। इसके लिए जनभागीदारी की बहुग्राम ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं बनाई गई हैं। परियोजना की डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और हस्तांतरण के नियम केंद्र सरकार के योजना आयोग के दिशा निर्देशानुसार हैं।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD