Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को नरेंद्र मोदी के न्योते से कश्मीर घाटी में खुशी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

श्रीनगर , 22 May 2014

Last updated on: May 22, 2014, 00:00 IST

नामित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सोमवार के शपथ ग्रहण समारोह में न्योता देने का कश्मीर घाटी में सकारात्मक असर देखा जा रहा है।मोदी के इस कदम का अलगावादियों के दोनों धड़ों के साथ ही साथ मुख्य धारा के नेताओं और यहां के निवाविसयों ने स्वागत किया है। ज्ञात हो कि एक दिन पहले विदेश मंत्रालय ने सार्क के सदस्य देशों के प्रमुखों को शपथ ग्रहण में आने का न्योता भेजे जाने की जानकारी दी थी। इस फैसले के सार्वजनिक होने के तुरंत बाद ही जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर हैंडल पर लिखा था, "मोदी के द्वारा सार्क नेताओं, खास तौर से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को शपथ ग्रहण में आने का न्योता भेजना अत्यंत बेहतरीन कदम। उम्मीद है इससे वार्ता जारी रहेगी।"इसके साथ ही उन्होंने यह व्यंग्य भी किया था, "मुझे नहीं पता यदि नामित प्रधानमंत्री राहुल गांधी होते और उन्होंने कुछ ऐसा ही कदम उठाया होता तो भाजपा की क्या प्रतिक्रिया होती।"

हुर्रियत के उदारवादी धड़े के अध्यक्ष मीरवायज उमर फारूक ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि इसका असर लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप कश्मीर मुद्दे के समाधान में भी दिखना चाहिए।पाकिस्तान सरकार ने कहा कि शरीफ ने अभी तक यह फैसला नहीं लिया है कि उन्हें मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेना चाहिए या नहीं।हुर्रियत के चरमपंथी धड़े के नेता सैयद अली गिलानी ने हालांकि भारत में किसी व्यवस्थागत बदलाव होने से इनकार किया है और कहा है कि प्रधानमंत्री की कुर्सी पर चाहे कोई भी बैठ जाए नई दिल्ली की कश्मीर नीति में कोई बदलाव नहीं आ सकता।दूसरी ओर कश्मीर घाटी के आम आदमी मोदी के नेतृत्व में भारत-पाकिस्तान रिश्ते में बेहतरी की उम्मीद करते हैं।श्रीनगर के नरवारा इलाके में रहने वाले शबीर अहमद (39) ने कहा, "उन्होंने शरीफ को न्योता भेजकर सही कदम उठाया है..इससे इस अनुमान को बल मिलेगा कि मोदी भारत पर बाज की तरह राज करेंगे।"

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD