Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

×Ì»‡æÙæ ·¤æ ·¤æØü ÂýæÌ: ¥æÆ ÕÁð â𠷤活Ǹæ çÁÜæ ·Ô¤ âæÌ ·Ô¤´Îýô´ ÂÚU ·¤Ç¸è âéÚUÿææ ·Ô¤ Õè¿ ×ð´ ç·¤Øæ Áæ°»æ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 19 Dec 2012

Last updated on: Dec 19, 2012, 00:00 IST

मतगणना का कार्य प्रात: आठ बजे से कांगड़ा जिला के सात केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच में किया जाएगा। इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूर्ण कर लिए गए हैं। चंद घंटों की मतगणना के बाद पांच साल के लिए नए प्रतिनिधियों का पता चल जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा केआर भारती ने बताया कि मतगणना केंद्र में मोबाइल ले जाने पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई है तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना के प्रत्येक दौर की सूचना संबंधित निर्वाचन अधिकारी द्वारा मीडिया एवं जनसाधारण के लिए लाउडस्पीकर के माध्यम दी जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि मतगणना के लिए सात केंद्र धर्मशाला, कांगड़ा, देहरा, नूरपुर, जवाली, पालमपुर और बैजनाथ में स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नूरपुर व इंदौरा के मतों की गिनती का कार्य क्रमश: बचत भवन नूरपुर एवं राजकीय महाविद्यालय नूरपुर में की जाएगी। इसी प्रकार फतेहपुर व जवाली निर्वाचन क्षेत्रों के मतों की गिनती संयुक्त कार्यालय भवन जवाली में होगी, जबकि देहरा, जसवां-परागपुर व ज्वालामुखी के मतों की गिनती उपमंडल मुख्यालय देहरा के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में की जाएगी। उन्होंने बताया कि जयसिंहपुर व बैजनाथ निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना का कार्य उपमंडल मुख्यालय बैजनाथ के राजकीय महाविद्यालय बैजनाथ के भवन में तथा नगरोटा व कांगड़ा की मतगणना राजकीय पोलीटेक्नीक कांगड़ा में किया जाएगा। इसके अलावा शाहपुर व धर्मशाला विस की मतगणना धर्मशाला कालेज के प्रयास भवन में की जाएगी, जबकि पालमपुर व सुलाह विधानसभा के मतगणना का कार्य रोटरी भवन पालमपुर में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला में कुल 1061232 मतदाताओं में से 761976 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 610552 मतदाताओं ने फोटो-पहचान पत्र से, 137547 मतदाताओं ने फोटो वोटर स्लिप से और 13877 मतदाताओं ने वैकल्पिक दस्तावेज प्रस्तुत करके मतदान किया। उन्होंने बताया कि जिला में कुल 129 प्रत्याशियों में से नुरपुर में पांच, इंदौरा में सात, फतेहपुर में आठ, जवाली में नौ, देहरा में 16, जसवां-परागपुर में आठ, ज्वालामुखी में पांच, जयसिंहपुर में नौ, सुलह में आठ, नगरोटा में आठ, कांगड़ा में आठ, शाहपुर में सात, धर्मशाला में 14, पालमपुर में नौ तथा बैजनाथ में आठ उम्मीदवारों ने अपना भाग्य अजमाया। इसमें 15  प्रत्याशी कांग्रेस, 15 भाजपा, 15 बसपा, पांच एनसीपी, दो सीपीआई, दो सीपीआई (एम), आठ हिलोपा, आठ हिस्पा, सात सपा, सात टीएमसी, सात लोजपा, एक भारतीय बहुजन पार्टी और 37 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं।

 

Tags: himachal election

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD