Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें होशियारपुर में चुनावी जनसभा के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर बरसे भगवंत मान पंजाब को बी जे पी के अत्याचार के खिलाफ एकजुट होना होगा: राजा वड़िंग उपायुक्त ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जल्द से जल्द सर्वे कराएं- मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद गुरजीत सिंह औजला ने चुनाव अभियान की शुरूआत गुरुद्वारा बाबा छज्जोजी में माथा टेक कर की निजी फायदे के लिए गेहूं की बर्बादी कर रही सरकार 1 मई को सुबह 11 बजे कुरूक्षेत्र में अपना नामांकन करेंगे अभय सिंह चौटाला एलपीयू के स्कूल ऑफ लिबरल एंड क्रिएटिव आर्ट्स ने 'वन इंडिया-2024' फैस्ट की चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती स्वास्थ्य मंत्री पंजाब ने आर्यन्स फार्मेसी सम्मेलन का उद्घाटन किया पंजाब की महिलाओं को आज भी एक-एक हजार मासिक भत्ते का इंतजार: एन.के.शर्मा सीजीसी लांडरां के एप्लाइड साइंस डिपार्टमेंट ने वर्कशॉप का आयोजन किया लोकायुक्त ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की पलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस श्री फ़तेहगढ़ साहिब में बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान: रात कितनी भी लंबी हो सच का सूरज चढ़ता ही चढ़ता है, 2022 में जनता ने चढ़ाया था सच का सूरज भारी बारिश और तूफान के बावजूद भगवंत मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में जनसभा को किया संबोधित जुम्मे की नमाज पर मुस्लिम भाईचारे को बधाई देने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग शहर के 40 खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने की घोषणा,भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को दिया समर्थन भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में 'फंडिंग के लिए अनुसंधान परियोजना लिखने' पर वर्कशॉप सफेद कुर्ती में इहाना ढिल्लों का चुंबकीय अवतार

 

राज्य में थर्ड फ्रंट का कोई भविष्य नहीं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

५ दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

शिमला , 21 Dec 2012

विधानसभा चुनाव नतीजों ने अब तय कर दिया है कि राज्य में थर्ड फ्रंट का कोई भविष्य नहीं है। हालांकि हिलोमो यह दावे ठोंक रहा था कि सत्ता का रिमोट कंट्रोल उसके हाथ में रहेगा, मगर वोटर ने उनके ऐसे कयासों को धत्ता बता दिया। लिहाजा अभी तक प्रदेश में ऐसा रिकार्ड पंडित सुखराम की हिविकां के ही खाते में रहेगा, जिसमें सत्ता का रिमोट कंट्रोल हाथ में थामा था। वर्ष १९९८ में हुए विधानसभा चुनावों को यदि छोड़ दें तो उससे पहले व उसके बाद थर्ड फ्रंट का कोई भी वजूद नहीं रहा है। उस दौरान भी पंडित सुखराम की हिविकां ने पांच सीटें लेकर कांग्रेस के समीकरण बिगाड़ दिए थे और कांग्रेस को सत्ता से बाहर रहने को मजबूर होना पड़ा था। पंडित सुखराम ने भाजपा को समर्थन देकर सरकार चलाई थी। हालांकि बाद में उन्होंने हिविकां का विलय कांग्रेस में करने का ऐलान किया था। अबकी बार माकपा, भाकपा व हिलोपा ने थर्ड फ्रंट खड़ा कर भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों को चुनौती देने का दावा किया था। हिलोपा अध्यक्ष महेश्वर सिंह का दावा था कि थर्ड फ्रंट के हाथ ही सत्ता का रिमोट कंट्रोल रहेगा, मगर उन्हें निराशा ही हाथ लगी है। इस बार के चुनावों में तृणमूल कांग्रेस, एनसीपी व बसपा ने भी कुछ सीटों पर जोर-आजमाइश कर रखी थी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंडी, ऊना व बिलासपुर में रैलियां कर अपना वोट बैंक बढ़ाने की कवायद की थी, मगर अकेले महेश्वर सिंह को छोड़कर किसी को भी सफलता नहीं मिल सकी। नतीजों ने यह भी तय किया है कि प्रदेश के लोग वैकल्पिक पार्टियों को मौका देने को तैयार नहीं हैं। थर्ड फ्रंट ने शिमला, मंडी, बिलासपुर, कुल्लू, सिरमौर और कांगड़ा में जोर आजमाइश कर रखी थी। जानकारों की राय में यदि थर्ड फ्रंट की मजबूती रहती तो यह किसी भी बड़े दल के लिए नतीजों में घातक भी साबित हो सकता था। ठीक वैसे ही जैसे पिछले चुनाव में मेजर मनकोटिया ने बसपा का दामन थामकर कांग्रेस को चोट पहुंचाई। अभी तक मुख्यमंत्री प्रो. धूमल ही नहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वीरभद्र सिंह भी थर्ड फ्रंट के अस्तित्व को नकारते आए हैं।

 

Tags: himachal election

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD