Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया फिल्म कुड़ी हरियाणे वल दी / छोरी हरियाणे आली के टीजर में जट्ट और जाटनी के रूप में चमके एमी विर्क और सोनम बाजवा

 

ए.बी.पी. न्यूज-नीलसन के ताजा सर्वे रिपोर्ट ने दोनों दलों को 32-32 सीटों पर अटका दिया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 19 Dec 2012

अगली सरकार बनाने के दावे कर रही भाजपा तथा कांग्रेस बागियों की फांद में फंस जाएंगी। एबीपी न्यूज-नीलसन के ताजा सर्वे रिपोर्ट ने दोनों दलों को 32-32 सीटों पर अटका दिया है। इस सूरत में प्रदेश की सरकार चार अन्य विधायकों के सहयोग से बनती दिखाई दे रही है। सर्वे रिपोर्ट को मानें तो हिमाचल में इस बार भी 1998 की स्थिति दोहराए जाने के आसार हैं। उक्त रिपोर्ट में भाजपा तथा कांग्रेस दोनों की धड़कनें तेज कर दी हैं और जीत की आस में बैठे हिलोपा तथा निर्दलीय प्रत्याशियों की बांछें खिल रही हैं। हालांकि सर्वे रिपोर्ट को नकारते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर कौल सिंह ने पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने का फिर दावा किया है। भाजपा के संगठन महामंत्री डा. राजीव बिंदल व बागबानी मंत्री नरेंद्र बरागटा ने फिर सत्ता संभालने का ऐलान किया है। बहरहाल स्टार न्यूज ने अपने सर्वे रिपोर्ट का खुलासा करते हुए कहा है कि प्रदेश में हंग असेंबली बनेगी। भाजपा तथा कांग्रेस दोनों ही दलों का मुकाबला बराबरी पर छूटेगा और सरकार बनाने के लिए तीन अन्य विधायकों की जरूरत पड़ेगी। रिपोर्ट की मानें तो हिमाचल प्रदेश में 14 साल पुराना इतिहास दोहराया जाएगा। वर्ष 1998 में भाजपा को 28 तथा कांग्रेस को 34 सीटें मिली थीं। हिविकां के पांच विधायक जीत कर आए थे। लिहाजा भाजपा-हिविकां का गठबंधन होने के बावजूद इनका आंकड़ा 33 पर सिमट गया था। इसके चलते 34 सीटों वाले सबसे बड़े दल कांग्रेस को राज्यपाल ने सरकार बनाने का न्योता दिया था। भाजपा के बागी नेता रमेश धवाला को अपने पक्ष में लेकर कांग्रेस ने 35 का आंकड़ा छूकर अपनी सरकार बना ली थी। इसी बीच रमेश धवाला के पलटी मारकर भाजपा को समर्थन देने से 14 दिन बाद ही वीरभद्र सिंह की सरकार गिर गई थी। लिहाजा भाजपा ने कांग्रेस नेता गुलाब सिंह ठाकुर को विधानसभा अध्यक्ष बनाकर 34 सीटों के साथ अपनी सरकार बना ली थी। एबीपी न्यूज-नीलसन की ताजा सर्वे रिपोर्ट चुनाव परिणामों के अनुसार रही तो इस बार भाजपा तथा कांग्रेस दोनों ही दलों को तीन-तीन नए रमेश धवाला ढूंढने पड़ेंगे। ऐसा होने पर निर्दलीय विधायकों की लॉटरी लग सकती है। जाहिर है कि सत्ता की चाबी हाथ में आने पर बागी नेता मंत्री पद के अलावा अपनी सारी शर्तें पूरी करवाएंगे। हालांकि सर्वे रिपोर्ट के ये आंकड़े दोनों ही दलों को नागवार गुजर रहे हैं। 68 विधानसभा सीटों वाले हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के अलावा मात्र दस मंत्री ही मंत्रिमंडल में रह सकते हैं। त्रिशंकु विधानसभा की बागडोर निर्दलीयों के हाथ आने पर उन्हें मंत्रिपद मिलने भी तय हैं। ऐसे में चार निर्दलीय विधायकों को मंत्री बनाकर भाजपा-कांग्रेस के दावेदार नेताओं के मंसूबों पर पानी फिर सकता है। बहरहाल 20 दिसंबर को चुनावी परिणाम आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी। हिमाचल में वर्ष 2007 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की 41 तथा कांग्रेस की 23 सीटें थीं। इसके अलावा चार निर्दलीय विधायक जीते थे।

 

Tags: himachal election

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD