Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

सफाई कर्मचारियों के बच्चों को बनाया जायेगा तकनीकी रूप से सक्षम : सहोत्रा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (अरूण मित्तल)

पानीपत , 20 May 2014

Last updated on: May 20, 2014, 00:00 IST

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य गोपाल कृष्ण सहोत्रा ने आज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में बैठक कर कहा कि सफाई कर्मचारियों के बच्चों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के हर सम्भव समाधान किया जाए ताकि तकनीकी शिक्षा पाकर इनका जीवन स्तर उपर उठ सकें। बैठक में उपायुक्त अजीत बालाजी जोशी, नगर निगम कमिश्नर गौरी पाराशर जोशी, एसडीएम अश्वनी मलिक, समालखा एसडीएम सतबीर सिंह, नगराधीश हवासिंह, डीएसपी जितेन्द्र सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे। गोपाल कृष्ण सहोत्रा ने कहा कि आयोग सफाई कर्मचारियों के प्रति बहुत संवेदनशील है। इसलिए जिला प्रशासन को भी इनको दी जाने वाली सुविधाओं बारे गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को सफाई कर्मचारियों को दी जाने वाली सुविधाओं जैसे समय पर वेतन, पैंशन संबन्धि आदि मामलों को निपटाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक जीवन को सुधारने और इनके पुनर्वास के लिए स्वरोजगार योजना को लागू किया जाना सुनिश्चित किया जाए। सहोत्रा ने सफाई कर्मचारियों के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की।

उपायुक्त अजीत बाला जोशी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि जहां-जहां स्लम एरिया है, वहां-वहां के सभी स्कूलों में तकनीकी शिक्षा बारे सभी संभावनाएं तलाश कर इसकी रिपोर्ट दी जाए। उन्होंने बताया कि जिला में सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन दिया जाता है, जो बैंक के माध्यम से खाते में आता है। इसके साथ-साथ उन्होंने अच्छी प्रकार के सफाई उपकरण खरीदने के निर्देश दिए। जोशी ने कहा कि जिन भी सफाई कर्मचारियों को मैडिकल सुविधा नहीं मिलती, उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कवर किया जाएगा। नगर निगम कमिश्रर गौरी पाराशर जोशी ने कहा कि बरसात के मौसम में महिला सफाई कर्मचारियों को रेन कोट की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए सभी निजी संस्थानों को भी हिदायत जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम में सफाई कर्मचारियों से जुड़ी जो भी समस्याए आती हैं, उनका तुरन्त निदान करवाने का प्रयत्न किया जाता है। नगराधीश हवासिंह ने कहा कि जो भी दिशा-निर्देश इस बैठक में दिए गए हैं, उसकी रिपोर्ट एक सप्ताह में जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाएं ताकि बैठक में लिए गए फैसलों को अमलीजामा पहनाया जा सके।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD