Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें वरजीत वालिया ने घर-घर सर्वे का सौ फीसदी काम पूरा करने वाले 32 बी.एल.ओ. को किया सम्मानित टूटी सड़कों ने खरड़ की ट्रैफिक व्यवस्था का दम घोंटा, स्थानीय कारोबार को पहुंचाया भारी नुकसान: खेड़ा पेपर लीक के दोषियों को पुरस्कृत करने वाले, पेपर लीक की जांच रुकवाने वाले मुख्यमंत्री हैं सुक्खू : जयराम ठाकुर पांच वर्षों में सीबीएसई स्कूल राज्य के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में होंगे शामिल: सुखविन्द्र सिंह सुक्खू भारतीय सिनेमा की सदाबहार आइकन रेखा इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में होंगी गेस्ट ऑफ ऑनर देवशयनी आषाढ़ी एकादशी पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं देवशयनी एकादशी पर बाबा महाकाल का वैष्णव तिलक लगाकर अद्भुत शृंगार, चार महीने शिव करेंगे सृष्टि का संचालन अषाढ़ी एकादशी : सीएम फडणवीस और मुंबई की मेयर ने मंदिर में की पूजा-अर्चना, कई अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं देहरादून में 'रन फॉर कारगिल हीरोज' मैराथन को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि बरसात के मौसम में हल्का भोजन करना फायदेमंद, तला-भुना, मसालेदार खाने से बचें बाहरी दुनिया के शोर से पाएं मुक्ति, अपनाएं कर्णपीड़ासन और बढ़ाएं मानसिक एकाग्रता दोस्ती, मस्ती और गहराई का अनूठा संगम है 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का संगीत: शंकर महादेवन 'द केरल स्टोरी' की सफलता के बाद बदली अदा शर्मा की किस्मत, बोलीं- 'अब मिल रहे हैं अच्छे किरदार' पटना में ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन, सीएम बोले- अब बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा सम्राट सरकार के 100 दिन पूरे, सीएम बोले- 'जनता की सरकार, हम हैं आपके सेवक' यूएसआईएसपीएफ ने लॉन्च की 'वी द पीपल–250 वॉयसेज' कॉफी टेबल बुक कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की रूपा, पिंकी ने टाईब्रेक में टोंगा को हराकर बाउल्स में लगातार तीसरी जीत दर्ज की फिल्म के लिए खुद पर बहुत काम करना पड़ा था : सानवी तलवार भारत का 'अनूठा रिकॉर्ड', टी20 में ऐसा करने वाला पहला देश बना देवशयनी एकादशी 2026: सीएम योगी सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जालौन के पिछड़ेपन के जिम्मेदार अब घड़ियाली आंसू बहाकर युवाओं को गुमराह कर रहे: सीएम योगी

 

दोस्ती, मस्ती और गहराई का अनूठा संगम है 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का संगीत: शंकर महादेवन

Music
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Jul 2026

Last updated on: Jul 28, 2026, 14:26 IST

किसी भी फिल्म की सफलता के पीछे अच्छी पटकथा और अभिनय के साथ-साथ संगीत का भी अहम रोल होता है। फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का संगीत हर किसी की प्लेलिस्ट का अहम हिस्सा है। फिल्म का संगीत तैयार करने वाले संगीतकार और गायक शंकर महादेवन का मानना है कि इन गानों की लोकप्रियता का मुख्य रहस्य इनमें छिपी सच्चाई और भावनाओं की गहराई है।

उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि टीम ने कभी यह सोचकर गाने नहीं बनाए थे कि वे ट्रैवल एंथम या मशहूर गाने को इतनी लोकप्रियता मिलेगी। उन्होंने कहा, "उस समय हमने यह नहीं सोचा था कि 'दिल चाहता है' या 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' जैसे गाने ट्रेवल सॉन्ग या ऐतिहासिक बन जाएंगे। हम तो बस उन्हें पूरी ईमानदारी और लगन के साथ गाने को बना रहे थे। 

फिल्म में कई तरह की भावनाएं देखने को मिलती है, जैसे हंसी-मजाक, मस्ती और दोस्तों के बीच की शरारतें, जिससे पता चलता है कि तीन सबसे अच्छे दोस्त एक-दूसरे के साथ कैसे रहते हैं।शंकर महादेवन ने आगे कहा कि फिल्म में भावनाओं की कई परतें हैं। अंत में समझ आता है कि यह सिर्फ दोस्ती और मस्ती की कहानी नहीं है, बल्कि इसमें गहरी भावनाएं भी जुड़ी हैं। फिल्म की हर परिस्थिति के लिए अलग-अलग गाने हैं।

उन्होंने सॉन्ग 'ख्वाबों के परिंदे' सुनने के पीछे के एहसास को समझाते हुए कहा, "यह गाना फिल्म के ऐसे पॉइंट पर आता है, जब आपको बिल्कुल अलग तरह का एहसास होता है। इसी तरह 'देर लगी लेकिन' और 'मैंने अब है जीना सीख लिया' जैसे गाने आपकी जिंदगी का हिस्सा बन सकते हैं। ये गाने आपको आपकी अपनी जिंदगी के सफर और अलग-अलग अनुभवों की याद दिलाते हैं। 

यही 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के संगीत की खूबसूरती है।"जोया अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का संगीत बहुत लोकप्रिय और दिल को छू लेने वाला है। इसे प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी शंकर-एहसान-लॉय ने तैयार किया था, जबकि इसके खूबसूरत और प्रेरणादायक बोल मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे थे।फिल्म को 15 साल पूरे हो गए हैं, लेकिन इसका संगीत आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा है। 

फिल्म में कुल सात बेहतरीन गाने और दो रीमिक्स शामिल हैं, जो यात्रा, दोस्ती और जिंदगी को खुलकर जीने की भावना से जुड़े हैं। 'सेनोरिटा' गाने को खुद फिल्म के कलाकारों ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल ने मारिया डेल मार फर्नांडीज के साथ मिलकर गाया था, जो स्पेनिश और भारतीय धुनों का एक सुंदर मेल है।

 

Tags: Music

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD