Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें शिरोमणी अकाली दल हिमाचल प्रदेश से पाकिस्तान तक सतलुज और ब्यास दरिया बने बांधों को कंक्रीट से मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: सुखबीर सिंह बादल दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में एन.एस.ए के तहत एहतियातन हिरासत में रखने का फैसला निंदनीय : सुखबीर सिंह बादल एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की गुरुग्राम में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सरकारी भूमि के मूल्यांकन के लिए पैनलबद्ध मूल्यांकनकर्ताओं हेतु सख्त आचार संहिता को दी मंजूरी शिक्षा को कौशल और उद्योग से जोड़ना है जरूरी-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा टीबी मुक्त भारत ऐप पंजीकरण में हरियाणा देश में दूसरे स्थान पर नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता से किया जाए निवारण- लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा साइबर अपराध के खिलाफ हरियाणा की बड़ी सफलता, पीड़ितों को ₹2.51 करोड़ लौटाए लालड़ू नगर काउंसिल के नए पदाधिकारियों ने संभाला पदभार विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने जीरकपुर में करीब 83 लाख रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात हंसराज हंस का नया पंजाबी गीत ‘आजा दोवें नचिए’ 29 जुलाई को होगा रिलीज, फर्स्ट लुक ने बढ़ाई उत्सुकता मोहाली प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित टीम का 27वां पदभार ग्रहण समारोह संपन्न हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्कूल बैग वितरित किए श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर अमृतसर में 6.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे दूसरे दिन फिर बोह पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया, आपदा प्रभावितों के बीच बांटी राहत सामग्री पारस हेल्थ पंचकूला में शुरू हुआ एरिथमिया क्लीनिक, हार्ट रिदम डिसऑर्डर का होगा आधुनिक इलाज 454 फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा घोटाले पर कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का इस्तीफा मांगा माता चिंतपूर्णी मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा से समझौता नहीं होगा: विधायक ब्रम शंकर जिम्पा 51 शक्तिपीठ भारत की आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय एकता के सशक्त प्रतीकः राज्यपाल कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा 'मिशन हरियाली 2026' का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने विदेशों में रोजगार के लिए विदेशी भाषा के पाठ्यक्रम शुरू करने की संभावनाएं तलाशने के दिए निर्देश

 

सिंगर-कंपोजर राघव सच्चर ने बचपन में ही शुरू कर दी थी संगीत की ट्रेनिंग, 50 से अधिक इंस्ट्रुमेंट्स बजाने में माहिर

Music, Raghav Sachar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 11:59 IST

भारतीय संगीत जगत के प्रसिद्ध सिंगर और कंपोजर राघव सच्चर शुक्रवार को 45वां जन्मदिन मनाएंगे। उनका जन्म कोलकाता में 24 जुलाई वर्ष 1981 में हुआ था। उन्होंने हिंदी सिनेमा ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय संगीत क्षेत्र में भी अलग पहचान बनाई है। बचपन से ही उन्हें संगीत का शौक था। राघव सच्चर ने 15 वर्ष की उम्र में जामनगर (गुजरात) में संगीत की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी।

उनके पिता आर.के. सच्चर और माता उषा सच्चर ने हमेशा उनका साथ दिया। राघव ने वर्ष 1994 में दिल्ली के पेप्सी कॉर्नुकोपिया कांटेस्ट में बेस्ट ड्रमर का अवॉर्ड जीता और बिट्स पिलानी फेस्टिवल में बेस्ट कीबोर्ड प्लेयर चुने गए। उन्होंने मॉनाश यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ म्यूजिक की डिग्री भी हासिल की।वर्ष 2003 में एचएमवी रिकॉर्ड्स के तहत रिलीज अपने डेब्यू एल्बम 'राघव फॉर द फर्स्ट टाइम' के साथ उन्होंने मेनस्ट्रीम में एंट्री की थी।

इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। राघव आज 50 से अधिक इंस्ट्रुमेंट्स बजाने में माहिर हैं, जिसमें गिटार, पियानो, ड्रम, सैक्सोफोन, वायलिन आदि शामिल हैं। वे भारत के पहले मल्टी-इंस्ट्रुमेंटल पॉप स्टार के रूप में जाने जाते हैं। बॉलीवुड में राघव ने अंधाधुंध, रुस्तम और अलोन जैसी फिल्मों के लिए बैकग्राउंड स्कोर और गाने दिए।

उनकी आवाज की मिठास और फ्यूजन स्टाइल ने उन्हें युवा पीढ़ी का पसंदीदा बनाया। उन्होंने पॉप, रॉक, सूफी और इंडी म्यूजिक को मिलाकर एक यूनिक स्टाइल तैयार किया। 'ए-ग्रेड आर्टिस्ट' होने के साथ-साथ वे ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन के नियमित कलाकार भी रहे हैं। राघव का निजी जीवन भी संगीत में पूरी तरह से रमा हुआ है।

वर्ष 2014 में उन्होंने अभिनेत्री अमिता पाठक से शादी की। दंपति संगीत के क्षेत्र में एक-दूसरे के सहयोगी भी हैं। राघव न सिर्फ परफॉर्मर हैं बल्कि म्यूजिक प्रोड्यूसर, टीचर और एंटरप्रेन्योर भी हैं। उन्होंने कई युवा संगीतकारों को ट्रेनिंग दी और अपना म्यूजिक स्टूडियो भी स्थापित किया।

 

Tags: Music , Raghav Sachar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD