Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें भारतीय सिनेमा की सदाबहार आइकन रेखा इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में होंगी गेस्ट ऑफ ऑनर देवशयनी आषाढ़ी एकादशी पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं देवशयनी एकादशी पर बाबा महाकाल का वैष्णव तिलक लगाकर अद्भुत शृंगार, चार महीने शिव करेंगे सृष्टि का संचालन अषाढ़ी एकादशी : सीएम फडणवीस और मुंबई की मेयर ने मंदिर में की पूजा-अर्चना, कई अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं देहरादून में 'रन फॉर कारगिल हीरोज' मैराथन को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि बरसात के मौसम में हल्का भोजन करना फायदेमंद, तला-भुना, मसालेदार खाने से बचें बाहरी दुनिया के शोर से पाएं मुक्ति, अपनाएं कर्णपीड़ासन और बढ़ाएं मानसिक एकाग्रता दोस्ती, मस्ती और गहराई का अनूठा संगम है 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का संगीत: शंकर महादेवन 'द केरल स्टोरी' की सफलता के बाद बदली अदा शर्मा की किस्मत, बोलीं- 'अब मिल रहे हैं अच्छे किरदार' पटना में ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन, सीएम बोले- अब बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा सम्राट सरकार के 100 दिन पूरे, सीएम बोले- 'जनता की सरकार, हम हैं आपके सेवक' यूएसआईएसपीएफ ने लॉन्च की 'वी द पीपल–250 वॉयसेज' कॉफी टेबल बुक कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की रूपा, पिंकी ने टाईब्रेक में टोंगा को हराकर बाउल्स में लगातार तीसरी जीत दर्ज की फिल्म के लिए खुद पर बहुत काम करना पड़ा था : सानवी तलवार भारत का 'अनूठा रिकॉर्ड', टी20 में ऐसा करने वाला पहला देश बना देवशयनी एकादशी 2026: सीएम योगी सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जालौन के पिछड़ेपन के जिम्मेदार अब घड़ियाली आंसू बहाकर युवाओं को गुमराह कर रहे: सीएम योगी मुजफ्फरपुर में नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत, एक ने तैरकर बचाई जान भारत को औषध निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने में एमएसएमई सेक्टर की होगी बड़ी भूमिका : जेपी नड्डा यूटीटी सीजन 7: मानुष और हर्सी का दमदार प्रदर्शन, कोलकाता थंडरब्लेड्स को मात देकर फाइनल में यू मुंबा महानदी ऑफशोर बेसिन में पहले अप्रेजल वेल की ड्रिलिंग शुरू, ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में नया अध्याय: हरदीप पुरी

 

देवशयनी आषाढ़ी एकादशी पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Religious
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Jul 2026

Last updated on: Jul 28, 2026, 14:31 IST

देवशयनी आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह समेत कई प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रार्थना की कि श्रीहरि विष्णु की कृपादृष्टि सभी पर बनी रहे।लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने देवशयनी आषाढ़ी एकादशी पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "आस्था, तप, संयम और भक्ति का यह दिव्य अवसर हमें आत्मचिंतन, सेवा और सत्कर्म के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। 

भगवान श्रीहरि विष्णु की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य, शांति और नई ऊर्जा का संचार हो तथा चातुर्मास का यह काल सभी के लिए मंगलमय सिद्ध हो।"केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पोस्ट किया, "सभी को आषाढ़ी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान विट्ठल की पूजा को समर्पित पावन पर्व 'आषाढ़ी एकादशी' पर सभी वारकरी भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान विट्ठल और माता रखुमाई सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करें।"

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी सभी को आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं दीं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पोस्ट किया, "आप सभी को देवशयनी (आषाढ़ी) एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं। पावन चतुर्मास के शुभारंभ का यह पुण्य अवसर आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का संचार करे। जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु की कृपादृष्टि आप सभी पर सदैव बनी रहे।"

संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 'एक्स' पर लिखा, "देवशयनी आषाढ़ी एकादशी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री हरि से यही प्रार्थना कि हर घर धन-धान्य से सदैव भरा रहे एवं चारों तरफ सुख-शांति और समृद्धि का वास हों।"कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवशयनी एकादशी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु जी की कृपा सभी पर अविराम बरसती रहे, हर घर-आंगन धन-धान्य से भरा रहे, सबके जीवन में अपार सुख, समृद्धि और आनंद हो, यही प्रार्थना है।"

 

Tags: Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD