Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें वरजीत वालिया ने घर-घर सर्वे का सौ फीसदी काम पूरा करने वाले 32 बी.एल.ओ. को किया सम्मानित टूटी सड़कों ने खरड़ की ट्रैफिक व्यवस्था का दम घोंटा, स्थानीय कारोबार को पहुंचाया भारी नुकसान: खेड़ा पेपर लीक के दोषियों को पुरस्कृत करने वाले, पेपर लीक की जांच रुकवाने वाले मुख्यमंत्री हैं सुक्खू : जयराम ठाकुर पांच वर्षों में सीबीएसई स्कूल राज्य के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में होंगे शामिल: सुखविन्द्र सिंह सुक्खू भारतीय सिनेमा की सदाबहार आइकन रेखा इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में होंगी गेस्ट ऑफ ऑनर देवशयनी आषाढ़ी एकादशी पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं देवशयनी एकादशी पर बाबा महाकाल का वैष्णव तिलक लगाकर अद्भुत शृंगार, चार महीने शिव करेंगे सृष्टि का संचालन अषाढ़ी एकादशी : सीएम फडणवीस और मुंबई की मेयर ने मंदिर में की पूजा-अर्चना, कई अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं देहरादून में 'रन फॉर कारगिल हीरोज' मैराथन को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि बरसात के मौसम में हल्का भोजन करना फायदेमंद, तला-भुना, मसालेदार खाने से बचें बाहरी दुनिया के शोर से पाएं मुक्ति, अपनाएं कर्णपीड़ासन और बढ़ाएं मानसिक एकाग्रता दोस्ती, मस्ती और गहराई का अनूठा संगम है 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का संगीत: शंकर महादेवन 'द केरल स्टोरी' की सफलता के बाद बदली अदा शर्मा की किस्मत, बोलीं- 'अब मिल रहे हैं अच्छे किरदार' पटना में ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन, सीएम बोले- अब बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा सम्राट सरकार के 100 दिन पूरे, सीएम बोले- 'जनता की सरकार, हम हैं आपके सेवक' यूएसआईएसपीएफ ने लॉन्च की 'वी द पीपल–250 वॉयसेज' कॉफी टेबल बुक कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की रूपा, पिंकी ने टाईब्रेक में टोंगा को हराकर बाउल्स में लगातार तीसरी जीत दर्ज की फिल्म के लिए खुद पर बहुत काम करना पड़ा था : सानवी तलवार भारत का 'अनूठा रिकॉर्ड', टी20 में ऐसा करने वाला पहला देश बना देवशयनी एकादशी 2026: सीएम योगी सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जालौन के पिछड़ेपन के जिम्मेदार अब घड़ियाली आंसू बहाकर युवाओं को गुमराह कर रहे: सीएम योगी

 

वरजीत वालिया ने घर-घर सर्वे का सौ फीसदी काम पूरा करने वाले 32 बी.एल.ओ. को किया सम्मानित

बूथ लेवल अधिकारियों को सौंपे प्रशंसा पत्र

Varjeet Walia, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

जालंधर , 28 Jul 2026

Last updated on: Jul 28, 2026, 16:45 IST

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने आज वोटर सूचियों की चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.)-2026 तहत घर-घर सर्वे का सौ फीसदी काम पूरा करने वाले 32 बूथ लेवल अधिकारियों को सम्मानित किया। बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशंसा पत्र सौंपते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि उनकी वचनबद्धता व कार्यकुशलता ने जिले में काम कर रहे अन्य बी.एल.ओ. के लिए मिसाल कायम की है।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की सफलता में बी.एल.ओ. की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों ने पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी से काम करते हुए एस.आई.आर. तहत निर्धारित तिथि से पहले घर-घर सर्वे के काम को पूरा किया है, जो अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। 

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल)-कम अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी अमनिंदर कौर और चुनाव तहसीलदार डा. दीपक राज भी मौजूद थे। श्री वालिया ने अन्य बी.एल.ओ. को भी घर-घर सर्वे में तेजी लाते हुए इसे जल्द पूरा करने की अपील की।

इस मौके सम्मानित होने वाले बूथ लेवल अधिकारियों में विधान सभा हल्का फिल्लौर से धर्मिंदरजीत (बूथ नं. 49), बूटा राम (बूथ नं. 88), बलविंदर कौर (बूथ नं. 12), जसदीप सिंह (बूथ नं. 149), मोनिका (बूथ नं. 158), विधान सभा हल्का नकोदर से कुलविंदर सिंह (बूथ नं. 27), नरेश कुमार (बूथ नं. 184), परमजीत कौर (बूथ नं. 190), अमनदीप (बूथ नं. 216), कमलजीत राम (बूथ नं. 123), विधान सभा हल्का शाहकोट से प्रभजिंदर सिंह (बूथ नं. 23), मनवीत सिंह (बूथ नं. 72), रुपिंदरजीत सिंह (बूथ नं. 31), तीर्थ कौर (बूथ नं. 198), रणजीत सिंह (बूथ नं. 207), धरविंदर सिंह (बूथ नं. 248), हरजीत कौर (बूथ नं. 231), बलविंदर कौर (बूथ नं. 236), मनजिंदर सिंह (बूथ नं. 105), बलविंदर कौर (बूथ नं. 106), शोविंद कुमार (बूथ नं. 129), इंदरजीत सिंह (बूथ नं. 163), विधान सभा हल्का जालंधर पश्चिमी से सुमन बाला (बूथ नं. 97), राजीव कुमार (बूथ नं. 61), सुमन शर्मा (बूथ नं. 134), मीनू (बूथ नं. 116), पूनम बजाज (बूथ नं. 119), राजेश कुमार (बूथ नं. 121), विधान सभा हल्का जालंधर उत्तरी से जतिन अग्रवाल (बूथ नं. 119) और विधान सभा हल्का जालंधर केंट से प्रदीप कुमार पाठक (बूथ नं. 115), गणेश कुमार (बूथ नं. 121) तथा संदीप कुमार (बूथ नं. 106) शामिल थे।

 

Tags: Varjeet Walia , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD