Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें तेलंगाना सरकार शहरी क्षेत्रों के प्रमुख इलाकों में इंदिराम्मा आवासों के लिए सरकारी जमीनों का उपयोग करेगी शिरोमणी अकाली दल हिमाचल प्रदेश से पाकिस्तान तक सतलुज और ब्यास दरिया बने बांधों को कंक्रीट से मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: सुखबीर सिंह बादल दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में एन.एस.ए के तहत एहतियातन हिरासत में रखने का फैसला निंदनीय : सुखबीर सिंह बादल एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की गुरुग्राम में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सरकारी भूमि के मूल्यांकन के लिए पैनलबद्ध मूल्यांकनकर्ताओं हेतु सख्त आचार संहिता को दी मंजूरी शिक्षा को कौशल और उद्योग से जोड़ना है जरूरी-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा टीबी मुक्त भारत ऐप पंजीकरण में हरियाणा देश में दूसरे स्थान पर नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता से किया जाए निवारण- लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा साइबर अपराध के खिलाफ हरियाणा की बड़ी सफलता, पीड़ितों को ₹2.51 करोड़ लौटाए लालड़ू नगर काउंसिल के नए पदाधिकारियों ने संभाला पदभार विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने जीरकपुर में करीब 83 लाख रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात हंसराज हंस का नया पंजाबी गीत ‘आजा दोवें नचिए’ 29 जुलाई को होगा रिलीज, फर्स्ट लुक ने बढ़ाई उत्सुकता मोहाली प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित टीम का 27वां पदभार ग्रहण समारोह संपन्न हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्कूल बैग वितरित किए श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर अमृतसर में 6.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे दूसरे दिन फिर बोह पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया, आपदा प्रभावितों के बीच बांटी राहत सामग्री पारस हेल्थ पंचकूला में शुरू हुआ एरिथमिया क्लीनिक, हार्ट रिदम डिसऑर्डर का होगा आधुनिक इलाज 454 फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा घोटाले पर कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का इस्तीफा मांगा माता चिंतपूर्णी मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा से समझौता नहीं होगा: विधायक ब्रम शंकर जिम्पा 51 शक्तिपीठ भारत की आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय एकता के सशक्त प्रतीकः राज्यपाल कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा 'मिशन हरियाली 2026' का शुभारंभ

 

यादों में पन्नालाल घोष : जिनके बांसुरी में किए प्रयोग से बदल गया भारतीय शास्त्रीय संगीत का इतिहास

Music, Pannalal Ghosh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 11:51 IST

24 जुलाई सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि भारतीय संगीत के इतिहास में एक ऐसे कलाकार को याद करने का दिन है, जिसने एक साधारण से वाद्य यंत्र बांसुरी को शास्त्रीय संगीत के बड़े मंच तक पहुंचा दिया। यह कहानी है महान बांसुरी वादक और संगीतकार पन्नालाल घोष की, जिन्हें भारतीय शास्त्रीय बांसुरी का अग्रदूत माना जाता है।

उनकी वजह से बांसुरी सिर्फ लोक धुनों तक सीमित नहीं रही, बल्कि हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में एक सम्मानित एकल वाद्य यंत्र बन गई। पन्नालाल घोष का जन्म 24 जुलाई 1911 को तत्कालीन बंगाल प्रेसीडेंसी के बारीसाल (अब बांग्लादेश) में हुआ था। उनका असली नाम अमल ज्योति घोष था, लेकिन दुनिया उन्हें पन्नालाल घोष के नाम से जानती है।

उनका परिवार संगीत से गहराई से जुड़ा था। उनके पिता अक्षय कुमार घोष सितार वादक थे। बचपन से ही घर में संगीत का माहौल मिला और यही माहौल आगे चलकर उनके जीवन की दिशा तय करने वाला बना। कहा जाता है कि बचपन में ही पन्नालाल घोष का आकर्षण बांसुरी की ओर बढ़ गया था। उन्होंने शुरुआत में सितार सीखा, लेकिन बांसुरी की मधुर आवाज ने उन्हें अपनी ओर खींच लिया।

उन्होंने सोचा कि अगर बांसुरी को सही तरीके से विकसित किया जाए तो यह भी शास्त्रीय संगीत की जटिलताओं और भावनाओं को व्यक्त कर सकती है।उस समय बांसुरी को मुख्य रूप से लोक वाद्य माना जाता था। शास्त्रीय संगीत की गंभीर प्रस्तुतियों के लिए इसे उपयुक्त नहीं समझा जाता था। पन्नालाल घोष ने इस धारणा को बदलने का बीड़ा उठाया।

उन्होंने बांसुरी के आकार, लंबाई और सुरों की क्षमता पर लगातार प्रयोग किए। उन्होंने लगा कि छोटी बांसुरी में शास्त्रीय संगीत की गहराई और गंभीर सुरों को पूरी तरह प्रस्तुत करना मुश्किल है। इसलिए उन्होंने लंबी बांसुरी तैयार की, जिससे गहरे और मधुर सुर निकाले जा सकें। उन्होंने बांसुरी में अतिरिक्त छेद भी जोड़े, जिससे कठिन रागों और मींड जैसी बारीकियों को बजाना संभव हुआ।

उनके इन प्रयोगों ने भारतीय बांसुरी वादन की पूरी दिशा बदल दी। पन्नालाल घोष केवल बांसुरी वादक ही नहीं, बल्कि एक कुशल संगीतकार भी थे। उन्होंने कई रागों की रचना की, जिनमें 'दीपावली' और 'नूपुरध्वनि' जैसे राग शामिल हैं। उन्होंने फिल्मों के लिए भी संगीत दिया और हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई।

वर्ष 1940 में आई फिल्म 'स्नेह बंधन' के लिए उन्होंने स्वतंत्र संगीत निर्देशक के रूप में काम किया। इसके अलावा उन्होंने आकाशवाणी से भी जुड़कर भारतीय संगीत के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने वाद्य वृंद के लिए संगीत तैयार किया और कई युवा कलाकारों को प्रेरित किया। 20 अप्रैल 1960 को पन्नालाल घोष का निधन हो गया, लेकिन उनकी बनाई संगीत की दुनिया आज भी जीवित है।

उनके प्रयोगों ने आने वाली पीढ़ियों के बांसुरी वादकों के लिए रास्ता तैयार किया। आज भारतीय शास्त्रीय बांसुरी की जो पहचान है, उसमें उनका योगदान बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। महान बांसुरी वादक हरिप्रसाद चौरसिया जैसे कलाकारों की परंपरा भी उसी नींव पर आगे बढ़ी, जिसे पन्नालाल घोष ने मजबूत किया।

 

Tags: Music , Pannalal Ghosh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD