Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें भारतीय सिनेमा की सदाबहार आइकन रेखा इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में होंगी गेस्ट ऑफ ऑनर देवशयनी आषाढ़ी एकादशी पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं देवशयनी एकादशी पर बाबा महाकाल का वैष्णव तिलक लगाकर अद्भुत शृंगार, चार महीने शिव करेंगे सृष्टि का संचालन अषाढ़ी एकादशी : सीएम फडणवीस और मुंबई की मेयर ने मंदिर में की पूजा-अर्चना, कई अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं देहरादून में 'रन फॉर कारगिल हीरोज' मैराथन को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि बरसात के मौसम में हल्का भोजन करना फायदेमंद, तला-भुना, मसालेदार खाने से बचें बाहरी दुनिया के शोर से पाएं मुक्ति, अपनाएं कर्णपीड़ासन और बढ़ाएं मानसिक एकाग्रता दोस्ती, मस्ती और गहराई का अनूठा संगम है 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का संगीत: शंकर महादेवन 'द केरल स्टोरी' की सफलता के बाद बदली अदा शर्मा की किस्मत, बोलीं- 'अब मिल रहे हैं अच्छे किरदार' पटना में ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन, सीएम बोले- अब बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा सम्राट सरकार के 100 दिन पूरे, सीएम बोले- 'जनता की सरकार, हम हैं आपके सेवक' यूएसआईएसपीएफ ने लॉन्च की 'वी द पीपल–250 वॉयसेज' कॉफी टेबल बुक कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की रूपा, पिंकी ने टाईब्रेक में टोंगा को हराकर बाउल्स में लगातार तीसरी जीत दर्ज की फिल्म के लिए खुद पर बहुत काम करना पड़ा था : सानवी तलवार भारत का 'अनूठा रिकॉर्ड', टी20 में ऐसा करने वाला पहला देश बना देवशयनी एकादशी 2026: सीएम योगी सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जालौन के पिछड़ेपन के जिम्मेदार अब घड़ियाली आंसू बहाकर युवाओं को गुमराह कर रहे: सीएम योगी मुजफ्फरपुर में नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत, एक ने तैरकर बचाई जान भारत को औषध निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने में एमएसएमई सेक्टर की होगी बड़ी भूमिका : जेपी नड्डा यूटीटी सीजन 7: मानुष और हर्सी का दमदार प्रदर्शन, कोलकाता थंडरब्लेड्स को मात देकर फाइनल में यू मुंबा महानदी ऑफशोर बेसिन में पहले अप्रेजल वेल की ड्रिलिंग शुरू, ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में नया अध्याय: हरदीप पुरी

 

'द केरल स्टोरी' की सफलता के बाद बदली अदा शर्मा की किस्मत, बोलीं- 'अब मिल रहे हैं अच्छे किरदार'

Adah Sharma, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Jul 2026

Last updated on: Jul 28, 2026, 14:26 IST

अभिनेत्री अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने रिलीज के बाद दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ने के साथ-साथ अभिनेत्री के नए रास्ते खोल दिए। अदा शर्मा का मानना है कि इस फिल्म से मिली सफलता ने उन्हें इंडस्ट्री में खुद को बेहतरीन कलाकार के रूप स्थापित करने का अवसर दिया है, जिससे उनके लिए अब नए रास्ते खुल गए हैं। अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ हुई खास बातचीत के दौरान बताया कि इस फिल्म के बाद उन्हें कई अलग-अलग और कठिन भूमिकाएं निभाने के मौके मिले।

अदा ने कहा, "मेरे साथ ऐसा हुआ कि जब आपकी फिल्म हिट होती है, तो ज्यादा लोग आप पर भरोसा करने लगते हैं और आपको बड़े काम देने के लिए तैयार होते हैं। अब मुझे ऐसे किरदार निभाने को मिल रहे हैं, जिसका सपना हर अभिनेता देखता है।"बता दें कि अभिनेत्री अदा शर्मा ने सुपरहिट फिल्म 'द केरल स्टोरी' में शालिनी नाम की एक पूर्व नर्सिंग छात्रा की भूमिका अदा करके दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी।

इसे सुदीप्तो सेन ने निर्देशित और विपुल अमृतलाल शाह ने निर्मित किया था। यह फिल्म जबरन धर्मांतरण और महिलाओं के आईएसआईएस में शामिल होने के दावों पर आधारित थी।अभिनेत्री अदा शर्मा को बड़ी पहचान उनकी सुपरहिट फिल्म "द केरला स्टोरी" से मिली। फिल्म में उसके जीवन के सफर को दिखाया गया है कि कैसे एक मासूम लड़की आतंकवाद की शिकार बन जाती है।

फिल्म की शुरुआत शालिनी उन्नीकृष्णन (अदा शर्मा) नाम की एक लड़की से होती है, जो अफगानिस्तान-ईरान सीमा पर पकड़ी जाती है। पूछताछ के दौरान वह बताती है कि कैसे केरल में नर्सिंग की पढ़ाई के दौरान उसका ब्रेनवॉश किया गया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी कमर्शियल सक्सेस रही थी।हालांकि, फिल्म को रिलीज से पहले काफी विवादों का सामना करना पड़ा था। कई लोगों ने इसे प्रोपेगेंडा बताया, जबकि समर्थकों ने इसे एक कड़वा सच करार दिया। तीखे विवाद और विरोध के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी, जिसके बाद साल 2026 में केरल स्टोरी 2 भी रिलीज की गई थी।

 

Tags: Adah Sharma , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD