Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें तेलंगाना सरकार शहरी क्षेत्रों के प्रमुख इलाकों में इंदिराम्मा आवासों के लिए सरकारी जमीनों का उपयोग करेगी शिरोमणी अकाली दल हिमाचल प्रदेश से पाकिस्तान तक सतलुज और ब्यास दरिया बने बांधों को कंक्रीट से मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: सुखबीर सिंह बादल दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में एन.एस.ए के तहत एहतियातन हिरासत में रखने का फैसला निंदनीय : सुखबीर सिंह बादल एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की गुरुग्राम में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सरकारी भूमि के मूल्यांकन के लिए पैनलबद्ध मूल्यांकनकर्ताओं हेतु सख्त आचार संहिता को दी मंजूरी शिक्षा को कौशल और उद्योग से जोड़ना है जरूरी-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा टीबी मुक्त भारत ऐप पंजीकरण में हरियाणा देश में दूसरे स्थान पर नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता से किया जाए निवारण- लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा साइबर अपराध के खिलाफ हरियाणा की बड़ी सफलता, पीड़ितों को ₹2.51 करोड़ लौटाए लालड़ू नगर काउंसिल के नए पदाधिकारियों ने संभाला पदभार विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने जीरकपुर में करीब 83 लाख रुपये के विकास कार्यों की दी सौगात हंसराज हंस का नया पंजाबी गीत ‘आजा दोवें नचिए’ 29 जुलाई को होगा रिलीज, फर्स्ट लुक ने बढ़ाई उत्सुकता मोहाली प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित टीम का 27वां पदभार ग्रहण समारोह संपन्न हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्कूल बैग वितरित किए श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर अमृतसर में 6.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे दूसरे दिन फिर बोह पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया, आपदा प्रभावितों के बीच बांटी राहत सामग्री पारस हेल्थ पंचकूला में शुरू हुआ एरिथमिया क्लीनिक, हार्ट रिदम डिसऑर्डर का होगा आधुनिक इलाज 454 फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा घोटाले पर कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का इस्तीफा मांगा माता चिंतपूर्णी मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा से समझौता नहीं होगा: विधायक ब्रम शंकर जिम्पा 51 शक्तिपीठ भारत की आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय एकता के सशक्त प्रतीकः राज्यपाल कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा 'मिशन हरियाली 2026' का शुभारंभ

 

यादों में अमला : अमला शंकर ऐसे बनीं आधुनिक भारतीय नृत्य की पुरोधा

Music, Amala Shankar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 11:50 IST

वर्ष 2012 में जब फ्रांस के प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट बिछाया गया, तो दुनिया भर के मीडिया की निगाहें एक 93 वर्षीय भारतीय महिला पर टिकी हुईं थी। यह अवसर था 1948 की ऐतिहासिक फिल्म 'कल्पना' के डिजिटल रूप से सहेजे गए संस्करण की विशेष स्क्रीनिंग का। अपनी मुस्कान और अद्भुत आत्मविश्वास के साथ, इस वयोवृद्ध नृत्यांगना ने पत्रकारों से मजाकिया अंदाज में कहा, "मैं इस साल कान्स में आई सबसे युवा फिल्म स्टार हूं"।

यह महिला कोई और नहीं बल्कि आधुनिक भारतीय नृत्य की पुरोधा और मशहूर कोरियोग्राफर अमला शंकर थीं। अमला शंकर का जन्म 27 जून 1919 को ब्रिटिश भारत के बंगाल प्रेसीडेंसी के मगूरा जिले (वर्तमान बांग्लादेश) के बाटाजोर गांव में एक स्वर्ण व्यापारी परिवार में हुआ था। उनका बचपन का नाम अमला नंदी था। उनके पिता अक्षय कुमार नंदी, शिक्षा और कला के प्रबल समर्थक थे तथा प्रकृति एवं ग्रामीण जीवन से गहरा लगाव रखते थे।

1931 में 11 वर्षीय अमला अपने पिता के साथ पेरिस के 'अंतर्राष्ट्रीय औपनिवेशिक प्रदर्शनी' में गईं। उस समय फ्रॉक पहने हुए इस छोटी बच्ची की मुलाकात दिग्गज भारतीय नर्तक उदय शंकर और उनके परिवार से हुई। उदय शंकर की मां हेमांगिनी देवी ने अमला को स्नेहपूर्वक पहनने के लिए एक साड़ी दी। यहीं से उनका कलात्मक सफर शुरू हुआ और वह उदय शंकर के नृत्य दल का हिस्सा बन गईं।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस, जो अमला की नृत्य में रुचि से वाकिफ थे, ने उनके पिता को उन्हें अल्मोड़ा स्थित उदय शंकर डांस अकादमी भेजने के लिए राजी किया और बाद में उन्हें यूरोप में सांस्कृतिक राजदूत के रूप में भी भेजा। 1931 में ही बेल्जियम में 'कालिया दमन' नामक प्रस्तुति के साथ उन्होंने मंच पर अपना पहला कदम रखा।

नृत्य की वैश्विक यात्राओं के दौरान उदय शंकर और अमला के बीच का संबंध प्रगाढ़ होता गया। 1939 में जब यह नृत्य दल चेन्नई में ठहरा हुआ था, तब उदय शंकर ने अमला के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा। 1942 में दोनों ने शादी कर ली। इस दंपति ने दिसंबर 1942 में एक पुत्र (प्रसिद्ध संगीतकार आनंद शंकर) और जनवरी 1954 में एक पुत्री (प्रख्यात नृत्यांगना एवं अभिनेत्री ममता शंकर) को जन्म दिया।

मंच के अलावा 1948 में उन्होंने उदय शंकर की फिल्म 'कल्पना' में मुख्य भूमिका निभाई। यह फिल्म एक युवा नर्तक के अकादमी स्थापित करने के सपने पर आधारित थी। एक अद्भुत नृत्यांगना होने के साथ-साथ अमला शंकर एक बहुमुखी चित्रकार भी थीं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि वे अपनी चित्रकारी में कभी तूलिका का उपयोग नहीं करती थीं।

वे केवल अपनी उंगलियों, नाखूनों और टूथपिक के सहारे कैनवस पर रंग उकेरती थीं। उन्होंने लेखन में भी अपना योगदान दिया और उनके द्वारा लिखी गई एक पुस्तक की प्रस्तावना स्वयं नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने लिखी थी। अमला शंकर का जीवन केवल कला तक सीमित नहीं था। अल्मोड़ा केंद्र के बंद होने के बाद उन्होंने कोलकाता में उदय शंकर इंडिया कल्चर सेंटर (यूएसआईसीसी) की स्थापना की, जहां उन्होंने पांच वर्ष की उम्र से ही बच्चों को भारतीय कला के संस्कार दिए।

वे 'स्त्री शक्ति - द पैरेलल फोर्स' जैसे सामाजिक अभियानों से भी जुड़ी रहीं और सत्य साईं बाबा की परम भक्त के रूप में उनका आध्यात्मिक जीवन भी काफी समृद्ध था।उन्होंने 92 वर्ष की आयु में 'सीता स्वयंवर' नामक नृत्य नाटिका में राजा जनक की भूमिका निभाकर दर्शकों को चकित कर दिया था। 24 जुलाई 2020 को कोलकाता में सोते हुए हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया था।

 

Tags: Music , Amala Shankar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD