Tuesday, 28 July 2026

 

 

खास खबरें भारतीय सिनेमा की सदाबहार आइकन रेखा इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में होंगी गेस्ट ऑफ ऑनर देवशयनी आषाढ़ी एकादशी पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं देवशयनी एकादशी पर बाबा महाकाल का वैष्णव तिलक लगाकर अद्भुत शृंगार, चार महीने शिव करेंगे सृष्टि का संचालन अषाढ़ी एकादशी : सीएम फडणवीस और मुंबई की मेयर ने मंदिर में की पूजा-अर्चना, कई अन्य नेताओं ने दी शुभकामनाएं देहरादून में 'रन फॉर कारगिल हीरोज' मैराथन को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि बरसात के मौसम में हल्का भोजन करना फायदेमंद, तला-भुना, मसालेदार खाने से बचें बाहरी दुनिया के शोर से पाएं मुक्ति, अपनाएं कर्णपीड़ासन और बढ़ाएं मानसिक एकाग्रता दोस्ती, मस्ती और गहराई का अनूठा संगम है 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का संगीत: शंकर महादेवन 'द केरल स्टोरी' की सफलता के बाद बदली अदा शर्मा की किस्मत, बोलीं- 'अब मिल रहे हैं अच्छे किरदार' पटना में ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन, सीएम बोले- अब बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा सम्राट सरकार के 100 दिन पूरे, सीएम बोले- 'जनता की सरकार, हम हैं आपके सेवक' यूएसआईएसपीएफ ने लॉन्च की 'वी द पीपल–250 वॉयसेज' कॉफी टेबल बुक कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की रूपा, पिंकी ने टाईब्रेक में टोंगा को हराकर बाउल्स में लगातार तीसरी जीत दर्ज की फिल्म के लिए खुद पर बहुत काम करना पड़ा था : सानवी तलवार भारत का 'अनूठा रिकॉर्ड', टी20 में ऐसा करने वाला पहला देश बना देवशयनी एकादशी 2026: सीएम योगी सहित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की जालौन के पिछड़ेपन के जिम्मेदार अब घड़ियाली आंसू बहाकर युवाओं को गुमराह कर रहे: सीएम योगी मुजफ्फरपुर में नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत, एक ने तैरकर बचाई जान भारत को औषध निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने में एमएसएमई सेक्टर की होगी बड़ी भूमिका : जेपी नड्डा यूटीटी सीजन 7: मानुष और हर्सी का दमदार प्रदर्शन, कोलकाता थंडरब्लेड्स को मात देकर फाइनल में यू मुंबा महानदी ऑफशोर बेसिन में पहले अप्रेजल वेल की ड्रिलिंग शुरू, ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में नया अध्याय: हरदीप पुरी

 

पटना में ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन, सीएम बोले- अब बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा

Samrat Choudhary, Patna, Bihar, Chief Minister of Bihar, Ravi Shankar Prasad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 25 Jul 2026

Last updated on: Jul 28, 2026, 14:25 IST

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को राजधानी पटना के राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल परिसर में नवनिर्मित 400 बेड क्षमता वाले ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने उद्घाटन के बाद अस्पताल का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों में उपलब्ध अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं और उपचार की जानकारी भी प्राप्त की। 

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य बिहार के लोगों को अपने ही राज्य में विश्वस्तरीय और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के शुरू होने से हड्डी और जोड़ संबंधी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा।उन्होंने इसे बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। 

नवनिर्मित अस्पताल में ऑर्थोपेडिक उपचार से जुड़ी सभी आधुनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई हैं। यहां अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, आधुनिक आईसीयू, स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर, ट्रॉमा एवं इमरजेंसी सेवाएं, उन्नत रेडियोलॉजी विभाग, फिजियोथेरेपी यूनिट, एमआरआई, ओपीडी, प्लास्टर कक्ष, माइनर ऑपरेशन थिएटर, थेरेपी कक्ष और व्यावसायिक चिकित्सा इकाई जैसी सुविधाएं स्थापित की गई हैं।

अस्पताल में जांच, उपचार और पुनर्वास की समग्र व्यवस्था होने से मरीजों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सेवा मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में आधारभूत संरचना के विकास के साथ-साथ आधुनिक तकनीक आधारित चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दे रही है।उन्होंने कहा कि यह अस्पताल न केवल बिहार के मरीजों के लिए लाभकारी होगा, बल्कि भविष्य में आसपास के राज्यों के लोगों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में सक्षम होगा। 

उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत, सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया, विधान पार्षद नवल किशोर यादव सहित कई अधिकारी, चिकित्सक और अस्पताल के कर्मी मौजूद रहे।सरकार का मानना है कि इस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के संचालन से बिहार में ऑर्थोपेडिक चिकित्सा सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी और गंभीर हड्डी रोगों के इलाज के लिए मरीजों की दूसरे राज्यों पर निर्भरता में उल्लेखनीय कमी आएगी। अस्पताल में आधुनिक उपचार, जांच और पुनर्वास की एकीकृत व्यवस्था राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने की ओर महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

 

Tags: Samrat Choudhary , Patna , Bihar , Chief Minister of Bihar , Ravi Shankar Prasad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD