Saturday, 25 July 2026

 

 

खास खबरें शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब सरकार की पहल से विद्यार्थियों का भविष्य होगा और मजबूत : ब्रम शंकर जिम्पा मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत खानपुर थियाड़ा से श्री अमृतसर साहिब के लिए श्रद्धालुओं की बस रवाना प्रदर्शन कर रहे रोडवेज कर्मचारियों के बीच स्वयं ज्ञापन लेने पहुंचे अनिल विज रविंदर सिंह खेड़ा ने खरड़ के विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोप नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुग्राम में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक संपन्न, 15 में से 13 मामलों का हुआ समाधान युवाओं के नाम पर कांग्रेस की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण, उनके भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार का उद्देश्य है प्रत्येक नागरिक को समय पर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना : श्याम सिंह राणा सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष करने के निर्देश दिए निर्मला सीतारमण ने जवाबदेह टैक्स व्यवस्था के लिए 5आर की रूपरेखा तैयार की बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया द्रौपदी मुर्मु ने भारत-रोमानिया व्‍यापार मंच को संबोधित किया सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला सीडब्ल्यूजी 2026 की रोमांचक शुरुआत, भारतीय बॉल्स टीम का मुकाबला रोमांचक रहा : डॉ. मनसुख मांडविया मुझे लगता है मुझे काफी कम उम्र में बहुत कुछ झेलना पड़ा : मयंक यादव जोस बटलर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड बेहतर रक्त संचार और एकाग्रता के लिए रोज करें सर्वांगासन मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज त्रिपाठी ने 'क्रिमिनल जस्टिस 4' और 'मैं अटल हूं' को लेकर खोले राज, बोले- 'किरदार को समझना जरूरी है' नीट पेपर लीक के विरोध में अधिकांश स्कूल-कॉलेज रहे बंद, हैदराबाद में छात्रों का प्रदर्शन राम संपत : जिंगल लिखने से करियर की शुरुआत, ऐसे बने बॉलीवुड के हिट म्यूजिक डायरेक्टर 'सरकार छात्रों को डराना-धमकाना और मारना बंद करे', पेपर लीक प्रदर्शन पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

 

बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज ने द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया

द्रौपदी मुर्मु ने रोमानियाई विश्वविद्यालयों से आग्रह किया: संयुक्त अनुसंधान और शिक्षक एवं विद्यार्थियों के आदान-प्रदान के जरिए सहयोग बढ़ाएं

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Bucharest
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बुखारेस्ट , 24 Jul 2026

Last updated on: Jul 25, 2026, 14:18 IST

बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ़ इकोनॉमिक स्टडीज़ ने आज, 24 जुलाई 2026 को रोमानिया के बुखारेस्ट में आयोजित एक समारोह में भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्‍मानित किया। अपने स्वीकृति भाषण में, राष्ट्रपति ने बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज़ के रेक्टर, सीनेट और पूरे विश्वविद्यालय परिवार का इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और इसे भारत और रोमानिया के लोगों के बीच गहरी और स्थायी मित्रता का प्रतीक बताया।

राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा उनके जीवन में सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्ति रही है। उन्होंने बताया कि उन्हें एक शिक्षिका के रूप में कार्य करने का सौभाग्य मिला और उन्होंने स्‍वयं देखा कि कैसे एक क्लासरूम चाहे वह कितना भी साधारण क्यों न हो किसी परिवार और समय के साथ पूरे समुदाय के भविष्य की दिशा बदल सकता है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत प्रगति का साधन नहीं है, बल्कि एक न्यायपूर्ण और समावेशी समाज की सबसे मजबूत नींव है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और रोमानिया की मित्रता आपसी सम्मान, विश्वास और साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है। शिक्षा इस साझेदारी के सबसे मज़बूत स्तंभों में से एक रही है। कई दशकों से रोमानिया के विश्वविद्यालय, विशेष रूप से चिकित्सा, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में, भारतीय विद्यार्थियों का स्वागत करते रहे हैं।

उन्होंने बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज और रोमानिया के अन्य शैक्षणिक संस्थानों से संयुक्त अनुसंधान तथा शिक्षक और विद्यार्थी आदान-प्रदान के माध्यम से आपसी सहयोग को और मजबूत करने का आग्रह किया। राष्ट्रपति ने कहा कि आज जब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डिजिटल प्रौद्योगिकी और विज्ञान की तेज प्रगति दुनिया को बदल रही है, तब बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज़ जैसे विश्वविद्यालयों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि ज्ञान के साथ बुद्धिमत्ता, नैतिकता और करुणा भी जुड़ी रहे। राष्ट्रपति ने विद्या‍र्थियों से कहा कि वे आने वाले कल की दुनिया के निर्माता हैं। सफलता केवल पेशेवर उपलब्धियों से नहीं मापी जाती, बल्कि उन मूल्यों से भी मापी जाती है जिनका वे पालन करते हैं और दूसरों के जीवन में जो सकारात्मक बदलाव लाते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे ज्ञान की खोज में जिज्ञासु बने रहें, अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें और अपने कार्यों में दयालुता लाएं। साथ ही, अपनी प्रतिभा का उपयोग संस्कृतियों को जोड़ने तथा एक अधिक शांतिपूर्ण और समृद्ध दुनिया बनाने में करें। बुखारेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक स्टडीज, रोमानिया में अर्थशास्त्र, व्यवसाय और लोक प्रशासन की उच्च शिक्षा का प्रमुख संस्थान है।

इसकी स्थापना वर्ष 1913 में हुई थी। यह रोमानिया का पहला विश्वविद्यालय था, जो केवल आर्थिक विज्ञान की शिक्षा के लिए समर्पित था। तब से इस विश्वविद्यालय ने अनेक अर्थशास्त्रियों, नीति-निर्माताओं, बिजनेस लीडरों और लोक प्रशासकों को तैयार किया है। 'डॉक्टर होनोरिस कॉज़ा' इस विश्वविद्यालय का सर्वोच्च शैक्षणिक सम्मान है। यह सम्मान शिक्षा, लोक सेवा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के क्षेत्र में असाधारण योगदान देने वाले जाने-माने विभूतियों को दिया जाता है।

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Bucharest

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD