Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अब उत्तराखंड में पेपर लीक हो गए, प्रधानमंत्री जी ये कब रुकेंगे?- केजरीवाल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह

 

अब उत्तराखंड में पेपर लीक हो गए, प्रधानमंत्री जी ये कब रुकेंगे?- केजरीवाल

मोदी जी ने 2024 में नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड को सीबीआई से क्लीन चिट दिलवा दी- केजरीवाल

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 24, 2026, 09:09 IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के पेपर लीक होने पर प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोला है। उन्हांने कहा कि अब उत्तराखंड में भी पेपर लीक हो गए। प्रधानमंत्री जी ये कब रुकेंगे? उन्होंने 2024 में हुए नीट पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड को क्लीन चिट मिलने पर कहा कि मोदी जी ने नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड को सीबीआई से क्लीन चिट दिलवा दी है।

मोदी जी की अब पूरी पोल खुल गई है। सीबीआई के पास मास्टर माइंड के खिलाफ कोई सबूत ही नहीं है। इससे पहले सीबीआई ने समय पर चार्जशीट नहीं फाइल की थी, जिसके चलते मास्टरमाइंड को 3 महीने में ही जमानत मिल गई थी। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 2024 में नीट पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड को सीबीआई से क्लीन चिट मिलने पर सोशल मीडिया एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी जी की पूरी पोल खुल गई। 

2024 में नीट का पेपर लीक हुआ। मोदी सरकार ने इसको मास्टरमाइंड कहकर गिरफ्तार किया। फिर सीबीआई ने जानबूझकर टाइम पर चार्जशीट दायर नहीं की जिसकी वजह से इसको तीन महीने में ही ऑटोमैटिक बेल दिलवा दी। और आज उसको सीबीआई से मोदी जी ने क्लीन चिट दिलवा दी। वाह मोदी जी वाह। आप से ना हो पाएगा। क्योंकि आपकी नीयत में खोट है।

अरविंद केजरीवाल ने जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे युवाओं के जज्बे की भी सराहना की है। उन्होंने कहा कि मैं जेन-जी और अपने देश के युवाओं को सलाम करता हूं। जिस तरह से इस कॉकरोच आंदोलन में आप लोगों ने पुलिस, डंडों और आंसू गैस के गोलों का सामना किया है, वह कोई छोटी बात नहीं है। देश सो गया था, लोग सो गए थे और डरे हुए थे। मोदी सरकार ने लोगों को डराया हुआ था।

अरविंद केजरीवाल ने तीन वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि एक वीडियो में एक लड़की पुलिस की उस वैन के सामने खड़ी हो जाती है जो उसके दोस्तों को जेल की तरफ ले जा रही होती है और वह पुलिस की वैन को आगे नहीं बढ़ने देती। दूसरे वीडियो में पुलिस एक लड़के को पीट रही है, लेकिन वह लड़का भागने के बजाय पुलिस से कहता है कि मुझे और डंडे मारो। वहीं तीसरे मामले में एक बच्चा पुलिस की वैन का दरवाजा खोल देता है और सारे बच्चे वैन से निकलकर भाग जाते हैं। 

उन्होंने कहा कि जिस हौसले और बुलंदी के साथ आप लोगों ने पुलिस और उनके अत्याचारों का सामना किया है, उसने आज पूरे देश को जगा दिया है। उधर, दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री और आम आदमी पार्टी के पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुखिया का मुंह खुलता तो प्रधानों की सारी पोल खुल जाती। प्रधान मंत्री और शिक्षा के प्रधान को बचाना है इसलिए मुखिया को बचाना ज़रूरी था।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD