Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर

जिला प्रशासन की ओर से नशा मुक्ति मोर्चा के कोऑर्डिनेटर्स के साथ बैठक

Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

होशियारपुर , 23 Jul 2026

Last updated on: Jul 23, 2026, 18:39 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "युद्ध नशे के विरुद्ध" अभियान के तहत वीरवार को जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स में डिप्टी कमिश्नर  आशिका जैन व एसएसपी संदीप कुमार मलिक की अध्यक्षता में नशा मुक्ति मोर्चा के कोऑर्डिनेटर्स की बैठक हुई। इस दौरान ज़िले में बनाई गई विलेज डिफेंस कमेटियों (वीडीसी) की समीक्षा की गई। 

बैठक में नशामुक्ति मोर्चा के दोआबा जोन के इंचार्ज अतिन अग्निहोत्री, जिला कोऑर्डिनेटर शहरी कंचन देओल, जिला कोऑर्डिनेटर ग्रामीण डॉ मुकेश कांडा, वाइस ज़िला कोऑर्डिनेटर बलजीत, मनजिंदर सिंह रिंकू के अलावा असेंबली कोऑर्डिनेटर्स ने भी भाग लिया।बैठक के दौरान विलेज डिफेंस कमेटियों के कार्यों, उनकी जिम्मेदारियों और उन्हें जारी दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई। नशामुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों ने अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव भी साझा किए। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली विलेज डिफेंस कमेटियों को जिला प्रशासन की ओर से  सम्मानित भी किया गया।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जिला पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को आपसी तालमेल के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जितनी जरूरी है, उतना ही आवश्यक नशे की गिरफ्त में आए लोगों का समय पर उपचार और पुनर्वास भी है। उन्होंने बताया कि जिले में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र संचालित किया जा रहा हैं, जहां प्रभावित व्यक्तियों को उपचार और उनके पुनर्वास पर काम किया जा रहा है।

एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने बताया कि नशामुक्ति एप के माध्यम से विलेज डिफेंस कमेटियों द्वारा दिए जा रहे फीडबैक पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सभी कोऑर्डिनेटरों और कमेटी सदस्यों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सतर्कता बरतें और यदि कहीं भी नशे की बिक्री या तस्करी की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को अवगत कराएं, ताकि प्रशासन और जनता के संयुक्त प्रयासों से पंजाब को नशे की समस्या से मुक्त कराया जा सके।

बैठक में नशामुक्ति मोर्चा के दोआबा कोऑर्डिनेटर ने जिला व असेंबली कोऑर्डिनेटर्स को हिदायतें दी। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जो विलेज डिफेंस कमेटियां अभियान में सक्रिय भूमिका नहीं निभा रही हैं, उन्हें तत्काल हटाकर उनकी जगह सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) राकेश कुमार मीणा, नगर निगम कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू, सहायक कमिश्नर (सामान्य) सुमित मुध, ज़िला विकास व पंचायत अधिकारी संदीप सिंह, जिले के सभी डीएसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD