Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Tragedy, South Delhi, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jul 2026

Last updated on: Jul 21, 2026, 17:23 IST

दक्षिण दिल्ली के लोधी रोड इलाके में एक घर में आग लगने से एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, लोधी रोड थाना क्षेत्र के बी.के. दत्त कॉलोनी स्थित बी-ब्लॉक (चावला स्वीट्स के सामने) में मंगलवार सुबह करीब 10:21 बजे आग लगने की सूचना मिली।

इसके बाद दिल्ली फायर सर्विस को सूचना दी गई और तुरंत एक वाटर टेंडर, एक वाटर बाउजर और एक बड़ा फायर टेंडर घटनास्थल पर भेजा गया। स्टेशन ऑफिसर मनोज ने सुबह करीब 10:50 बजे कंट्रोल रूम को सूचना दी कि इमारत की तीसरी मंजिल पर दो बच्चों और एक महिला का शव मिला। सुबह करीब 10:55 बजे स्टेशन ऑफिसर ने बताया कि आग लगने वाली जगह पर एक वरिष्ठ अधिकारी की जरूरत है।

इसके बाद, असिस्टेंट डिविजनल ऑफिसर (एडीओ) राजेश शुक्ला को घटनास्थल पर भेजा गया। जब तक बचाव और राहत कार्य शुरू किए गए, तब तक आग पूरे घर में फैल चुकी थी। इमारत से निकल रहे घने धुएं के कारण इलाके में अफरातफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने घर में प्रवेश करने के लिए बंद दरवाजा तोड़ा।

अंदर महिला और उसके दो बच्चे गंभीर रूप से जली हुई हालत में मिले। अधिकारियों ने बताया कि तीनों की मौत मौके पर ही हो चुकी थी। आग पर काबू पा लिया गया और स्टेशन ऑफिसर मनोज ने सुबह 11:10 बजे कंट्रोल रूम को 'स्टॉप' मैसेज जारी किया। हालांकि, घटनास्थल पर अभी भी ठंडा करने (कूलिंग) का काम जारी है।

जून में हुई एक ऐसी ही दुखद घटना में दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक बी एंड बी में लगी भीषण आग में 22 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस हादसे में मारे गए और घायल लोगों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिवार को 10 लाख पए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

 

Tags: Tragedy , South Delhi , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD