Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का पहला बर्थडे, शेयर कीं खास तस्वीरें

Katrina Kaif, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 19 Jul 2026

Last updated on: Jul 19, 2026, 15:35 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। मां बनने के बाद उनकी जिंदगी में कई खूबसूरत बदलाव आए, जिसकी झलक वह समय-समय पर अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने अपने जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में मनाया और पहली बार मां बनने के बाद के इस खास पल की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं।

इन तस्वीरों में उनके बेटे विहान और पति विक्की कौशल के साथ बिताए गए यादगार पल देखने को मिले। कैटरीना कैफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान उस फोटो ने खींचा, जिसमें वह अपने बेटे विहान को गोद में उठाए हुए हैं और उसके नन्हे हाथ पर प्यार से किस करती नजर आ रही हैं।

इसके अलावा, उन्होंने कुछ ऐसी तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें वह पति विक्की कौशल के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। कैटरीना ने अपने जन्मदिन की कुछ सोलो तस्वीरें भी साझा की हैं। इनमें एक ब्लैक एंड व्हाइट में कटरीना मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं, जबकि उनके बेटे का छोटा सा हाथ उनकी नाक पर रखा हुआ है। इन तस्वीरों के साथ कैटरीना ने कैप्शन में लिखा, ''मैं हमेशा उस सबसे अनमोल आशीर्वाद के लिए ईश्वर का शुक्रिया अदा करती रहूंगी, जो मुझे मिला है।

यह मेरा सबसे बेहतरीन जन्मदिन रहा... और हां, तुम भी इतने बुरे नहीं हो।'' पोस्ट सामने आते ही लाखों लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं, अभिनेता विक्की कौशल ने भी पत्नी के जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक प्यारी-सी तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों वाइट एंड गोल्डन कलर के गुब्बारों से सजे खूबसूरत बैकड्रॉप के सामने एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे थे।

इस तस्वीर के साथ विक्की ने लिखा, 'जान का जन्मदिन।' बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिसंबर 2021 में राजस्थान में शाही अंदाज में शादी की थी। दोनों ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखने की कोशिश की। 7 नवंबर 2025 को उनके घर बेटे विहान का जन्म हुआ। बेटे के जन्म के बाद से ही दोनों अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताते नजर आते हैं।

 

Tags: Katrina Kaif , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD