Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने मुख्यमंत्री सहायता केंद्र, धूरी में सुनीं लोगों की समस्याएं केवाईसी के नाम पर वृद्धावस्था एवं सहारा पेंशन रोकने से बाज आए सरकार : जयराम ठाकुर महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 25 कैडेट पिछले तीन महीनों में रक्षा प्रशिक्षण अकादमियों के लिए चयनित गुलाब चंद कटारिया और जयंत चौधरी ने 1,044 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र सीएम सम्राट चौधरी ने लॉन्च की 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 3 लाख से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हुए: जीवनजोत कौर 1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ. रांची में स्वामी जगन्नाथ की 335वीं ऐतिहासिक रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब हार या असफलता के डर को मन से निकालकर निरंतर मेहनत करें विद्यार्थी : डॉ. हिमांशु अग्रवाल आईसीएआर ने 98वां स्थापना दिवस मनाया 50,000 रुपये की रिश्वत लेते सहकारी सभा के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने रंगे हाथ काबू किया डॉ. बलजीत कौर ने अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर्स एंड कोर्सेज के विद्यार्थियों से किया विशेष संवाद एचपी शिवा क्लस्टर में सिंचाई व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित करें, परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने बीआरओ के रणनीतिक बुनियादी ढांचे के विकास की सराहना की जरीना वहाब : जिस लड़की को कभी रंग-रूप की वजह से ठुकराया गया, वही बनी बासु चटर्जी की हीरोइन ’माँवां धियां सत्कार योजना’ के तहत लुधियाना रहा लाभार्थियों की सूची में सबसे आगे मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद कानन देवी : अपने दौर की सुपरस्टार जो एक समय हुईं बेघर, फिर परदे पर ऐसा जादू बिखेरा कि सबको बना लिया अपना दीवाना चितकारा यूनिवर्सिटी ने बाहा एस.ए.ई. इंडिया के साथ भविष्य की मोबिलिटी पर किया रणनीतिक मंथन झारखंड के लातेहार में ट्रक की टक्कर से जीजा-साले की मौत कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन सहित आठ अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीनें

 

बिहार में हेली-टूरिज्म सेवा शुरू, 18 जुलाई से सप्ताहांत पर उड़ानें, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार : सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary, BJP Bihar, Chief Minister of Bihar, Patna, Bihar
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

पटना , 13 Jul 2026

Last updated on: Jul 13, 2026, 15:55 IST

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार का दावा है कि टिकट पर अनुदान दिए जाने से आम लोग भी किफायती दरों पर हवाई पर्यटन का लाभ उठा सकेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार अब केवल इतिहास और आस्था की भूमि नहीं, बल्कि आधुनिक पर्यटन के एक सशक्त केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य बिहार को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करना है और यह योजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के तहत शुरुआती चरण में पटना, राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं संचालित की जाएंगी। 13 जुलाई से टिकटों की बुकिंग शुरू होगी, जबकि 18 जुलाई से प्रत्येक शनिवार और रविवार को नियमित उड़ानें संचालित की जाएंगी। उन्होंने पर्यटन विभाग से एयर टूरिज्म का और विस्तार करने तथा निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने का भी आग्रह किया।

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार भगवान बुद्ध, भगवान महावीर, नालंदा विश्वविद्यालय और प्राचीन मगध की समृद्ध विरासत का केंद्र रहा है। राज्य सरकार का उद्देश्य इन ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना और अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करना है।

उन्होंने कहा कि पर्यटन केवल भ्रमण का माध्यम नहीं, बल्कि रोजगार, निवेश और आर्थिक विकास का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि सरकार होम स्टे, स्थानीय हस्तशिल्प, लोक संस्कृति, पारंपरिक व्यंजनों और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देकर गांवों तक पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पर्यटन अवसंरचना को विश्वस्तरीय बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। नए पर्यटन सर्किट विकसित किए जा रहे हैं और पर्यटन क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए पीपीपी मॉडल को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने जेपी गंगा पथ से सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर तक रोप-वे विकसित करने की परिकल्पना का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 'समृद्ध बिहार' के विजन को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उनके अनुसार, हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना पर्यटन, निवेश और रोजगार को नई गति देने के साथ बिहार को देश के अग्रणी पर्यटन राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार पर्यटन नीति-2023 के तहत हितधारकों को डमी चेक तथा मुख्यमंत्री होम स्टे प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता तथा पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 

 

Tags: Samrat Choudhary , BJP Bihar , Chief Minister of Bihar , Patna , Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD