Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार जरूरतमंदों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: सुखवीर सिंह

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी विधानसभा क्षेत्र के 13 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5.10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता के चेक वितरित किए

Sukhveer Singh, Dhuri, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

धूरी , 20 Jul 2026

Last updated on: Jul 20, 2026, 15:41 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए समर्पित नीतियों को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी विधानसभा क्षेत्र के 13 जरूरतमंद लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से कुल 5.10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता के चेक वितरित किए। 

यह राशि लाभार्थियों को पक्के मकानों के निर्माण के लिए प्रदान की गई है। इस अवसर पर संबोधित करते हुए ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को समय पर सहायता उपलब्ध कराना है। 

उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की किरण बनकर उभरा है।इस कोष के माध्यम से प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से जरूरतमंद परिवारों को अपने पक्के मकानों के निर्माण में बड़ी राहत मिल रही है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आ रहा है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जनता से किए गए प्रत्येक वादे को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है। इस अवसर पर गांव बागड़ियां, बमाल, भसौड़, जखला, भुल्लरहेड़ी, दीदारगढ़, मानावाला, धूरी, हरचंदपुरा, रणीके, बुगरा, कांझला तथा लड्डा गांव के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष से वित्तीय सहायता के चेक वितरित किए गए।

इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन रछपाल सिंह भुल्लर, एस.डी.एम. धूरी डॉ. इस्मत विजय सिंह, मुख्यमंत्री फील्ड अधिकारी अरविंद कुमार, गगन जवंधा, पार्षद पुष्पिंदर शर्मा, निदेशक अनिल मित्तल, जिला योजना समिति के सदस्य नरेश सिंगला तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhveer Singh , Dhuri , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD