Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित

ऑल इंडिया स्तर पर 50वीं रैंक, पंजाब में तीसरा तथा जिला संगरूर में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

Barinder Kumar Goel, Barinder Kumar Goyal, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

लहरागागा/संगरूर , 20 Jul 2026

Last updated on: Jul 20, 2026, 16:08 IST

नीट-2026 के परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया स्तर पर 50वीं रैंक, पंजाब में तीसरा तथा जिला संगरूर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले लहरागागा के होनहार विद्यार्थी अर्नव जिंदल को आज कैबिनेट मंत्री एडवोकेट बरिंदर गोयल ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा गोयल, नगर परिषद लहरागागा की अध्यक्ष श्रीमती कांता गोयल तथा परिवार के सदस्यों के साथ विशेष रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने अर्नव जिंदल को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने कहा कि यह पूरे लहरागागा विधानसभा क्षेत्र तथा जिला संगरूर के लिए गर्व और सम्मान की बात है कि क्षेत्र के एक प्रतिभाशाली विद्यार्थी ने देशभर के लगभग 23 लाख विद्यार्थियों के बीच ऑल इंडिया स्तर पर 50वीं रैंक हासिल कर पंजाब और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि अर्नव जिंदल की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है तथा यह सिद्ध करती है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे क्रांतिकारी सुधारों के सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत 850 से अधिक विद्यार्थियों ने भी नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर नया इतिहास रचा है, जो सरकारी शिक्षा व्यवस्था में आए सकारात्मक बदलावों का स्पष्ट प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों की सुविधा के लिए प्रत्येक खेत तक नहरी पानी पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यालयों में विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए गांव-गांव स्टेडियम बनाए जा रहे हैं तथा बच्चों में पढ़ने की रुचि विकसित करने के लिए आधुनिक पुस्तकालय स्थापित किए जा रहे हैं। 

इसके साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विशेष शिविर तथा जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव भी विकास, सुशासन और जनकल्याण के मुद्दों के आधार पर लड़ेगी।

इस अवसर पर अर्नव जिंदल के पिता अशोक जिंदल तथा अन्य पारिवारिक सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे।

 

Tags: Barinder Kumar Goel , Barinder Kumar Goyal , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD