Monday, 06 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. बलजीत कौर का बड़ा ऐलान: अनुसूचित जाति (एस.सी.) विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल शुरू स्वतंत्रता सेनानियों के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं : मोहिंदर भगत जलाड़ी में खेल मैदान, जयसिंहपुर अस्पताल में जल्द मिलेगी डायलिसिस सुविधा : यादविंदर गोमा चलामा छिंज मेला हर्षोल्लास के साथ आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार और जनता के बीच बढ़ा सीधा संवाद: दलवीर सिंह ढिल्लों कविन्द्र गुप्ता ने विकसित भारत-2047 के निर्माण के लिए बौद्ध मूल्यों और आधुनिक विज्ञान पर दिया बल केजरीवाल की नशा-मुक्त पंजाब की गारंटी फेल : केवल सिंह ढिल्लों पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों डेरा सचखंड बल्लां में हुए नतमस्तक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी नशा मुक्त, शिक्षित समाज के साथ व्यवस्था परिवर्तन एवं राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प- नायब सिंह सैनी सिख इतिहास में बाबा लखी शाह बंजारा का योगदान अमर - सुमन सैनी प्रदेश सरकार शिक्षा एवं कौशल विकास के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध - कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा हरियाणा ने जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू जनसहयोग से ही पटियाला को प्रदेश का सबसे स्वच्छ एवं हरित शहर बनाया जा सकता है : डॉ. बलबीर सिंह डिप्टी कमिश्नर की ओर से निगम चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से होने पर मतदाताओं का धन्यवाद, 60.5 प्रतिशत मतदान दर्ज कांग्रेस, भाजपा, शिअद आप के खिलाफ एकजुट : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री सेहत योजना के फ़ायदों में पटियाला पंजाब में सबसे आगे गांव मानावाला में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया सतगुरु ज्ञान नाथ महाराज जी का प्रकाश पर्व मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को किया सम्मानित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को पिछले 12 सालों में मिली गति : नायब सिंह सैनी प्रदेश में 2029 में भी विकास कार्यों के बलबूते लगातार बनेगी चौथी बार सरकार : नायब सिंह सैनी

 

गरीबों की थाली में धोखा — ‘मेरी रसोई’ सिर्फ चुनावी स्टंट : केवल सिंह ढिल्लों

Kewal Singh Dhillon, BJP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Jul 2026

Last updated on: Jul 05, 2026, 09:30 IST

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने ‘आप’ सरकार की “मेरी रसोई योजना” को लेकर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह योजना पंजाब के लोगों के साथ एक और बड़ा मजाक साबित हुई है। ढिल्लों ने कहा कि फरवरी के बजट में बड़े-बड़े दावे करके घोषित की गई इस योजना की हकीकत चौंकाने वाली है।

इसमें हर 90 दिनों में एक परिवार को केवल 2 किलो दाल, 2 किलो चीनी, 1 लीटर सरसों का तेल, 200 ग्राम हल्दी और 1 किलो नमक मिलेगा। यदि औसतन 4 सदस्यों वाले परिवार का हिसाब लगाया जाए तो एक व्यक्ति को 90 दिनों के लिए मुश्किल से 500 ग्राम दाल, 500 ग्राम चीनी, 250 मिलीलीटर तेल, 50 ग्राम हल्दी और 250 ग्राम नमक मिलता है।

यानी दिन में सिर्फ 5-6 ग्राम दाल और गिनती के चीनी के दाने। क्या इससे किसी बच्चे का पेट भर सकता है, या यह सिर्फ फोटो-शूट का साधन है? उन्होंने आगे कहा कि सरकार स्वयं इसे देश की सबसे बड़ी पोषण योजना बता रही है, लेकिन 40 लाख परिवारों के लिए केवल 900 करोड़ रुपये रखे गए हैं। यानी प्रति परिवार सालाना केवल 2,250 रुपये ही निर्धारित किए गए हैं।

इससे भी अधिक हैरानी की बात यह है कि इसका लाभ केवल उन्हीं परिवारों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय 60,000 रुपये से कम है, यानी महीने की 5,000 रुपये से भी कम आय वाले परिवार। इतनी कठोर शर्त लगाकर सरकार ने लाखों जरूरतमंद परिवारों को पहले ही बाहर कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने ‘आप’ सरकार पर पुरानी योजनाओं का हवाला देते हुए भी निशाना साधा कि इससे पहले मावां धीयां सत्कार योजना को साढ़े चार साल तक लटकाया गया और चुनाव नजदीक आते ही शर्तें लगाकर लागू किया गया।

अब उसी पैटर्न पर ‘मेरी रसोई’ का ड्रामा खड़ा किया गया है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ सरकार के पास न विजन है, न नीयत, सिर्फ चुनावों से पहले लोगों की आंखों में धूल झोंकने की रणनीति है। पंजाब के लोग अब समझ चुके हैं कि कर्ज पर कर्ज लेकर दी जा रही ये छोटी-छोटी सौगातें असली राहत नहीं, बल्कि 2027 से पहले वोट खरीदने का हथकंडा हैं। भाजपा पंजाब लोगों के साथ खड़ी है और सरकार के इस चुनावी स्टंट का पर्दाफाश करती रहेगी।

 

Tags: Kewal Singh Dhillon , BJP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD