Thursday, 02 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब की 9% एस.जी.एस.टी. नकद विकास दर राष्ट्रीय औसत से 3 गुना अधिक: हरपाल सिंह चीमा महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये टेमजेन इम्ना अलोंग ने डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा केवल सिंह ढिल्लों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा महिलाओं को नकद सहायता, नाममात्र और बहुत देर से उठाया गया कदम: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग झूठी गारंटियों वाली ‘आप’ सरकार ने पंजाब की महिलाओं के साथ किया ‘महाधोखा’ कोमल मित्तल ने एसआईआर-2026 की प्रगति की समीक्षा की अखिलेश यादव ने सरकार का किया घेराव तख्त श्री हजूर साहिब पर प्रस्तावित कानून स्थगित, सिख संगतों की भावना का सम्मान करने पर महाराष्ट्र सरकार का स्वागत : तरुण चुग नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ​​ने जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान का कार्यभार संभाला एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने सीआईएससी का पदभार संभाला कुलजीत सिंह रंधावा ने जन मिलनी कार्यक्रम के दौरान परागपुर, इब्राहीमपुर और हंसाला में विकास कार्यों का लोकार्पण किया लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर एवीएसएम, वीएसएम ने दक्षिणी कमान का कार्यभार संभाला लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा ममता बनर्जी की सरकार ने हेल्थकेयर सिस्टम को पूरा बर्बाद कर दिया : सीएम सुवेंदु अधिकारी आईसीसी रैंकिंग : ईशान किशन टी20 के नंबर वन बल्लेबाज बने, अभिषेक का राज खत्म 'कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे', सहारनपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण

 

चंडीगढ़ रेड क्रॉस द्वारा यू.टी. सचिवालय में रक्तदान शिविर का आयोजन

Prerna Puri, Secretary Engineering, Chandigarh Administration, UT Chandigarh, Chandigarh News, Latest Chandigarh News, Blood Donation Camp
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Jun 2026

Last updated on: Jun 30, 2026, 18:09 IST

चंडीगढ़ रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आज न्यू यू.टी. सचिवालय भवन, सेक्टर 9-डी, चंडीगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन चंडीगढ़ प्रशासन की सचिव (इंजीनियरिंग) सुश्री प्रेरणा पुरी, आईएएस तथा अतिरिक्त उपायुक्त-सह-सचिव, चंडीगढ़ रेड क्रॉस सोसाइटी श्री अमनदीप सिंह भट्टी, पीसीएस ने किया। 

इस अवसर पर उनका स्वागत रेड क्रॉस सोसाइटी की नोडल अधिकारी-सह-अधीक्षक सुश्री पूनम मलिक ने किया। इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें मुख्य अभियंता श्री सी. बी. ओझा, अधीक्षण अभियंता तथा यू.टी. सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

सभी अधिकारियों ने स्वैच्छिक रक्तदान जैसे महान कार्य को प्रोत्साहित किया। रक्त संग्रहण के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच-32), चंडीगढ़ की टीम डॉ. रवनीत कौर, निदेशक-प्राचार्य, जीएमसीएच-32 के मार्गदर्शन में शिविर के दौरान उपस्थित रही तथा रक्त संग्रहण एवं संपूर्ण प्रक्रिया के सुचारु संचालन को सुनिश्चित किया।

विश्वास फाउंडेशन ने रक्तदाताओं के लिए अल्पाहार एवं उपहार उपलब्ध कराकर शिविर की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिविर में स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

चंडीगढ़ रेड क्रॉस सोसाइटी ने सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं, डॉ. रवनीत कौर एवं जीएमसीएच-32 की टीम, विश्वास फाउंडेशन तथा शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

 

Tags: Prerna Puri , Secretary Engineering , Chandigarh Administration , UT Chandigarh , Chandigarh News , Latest Chandigarh News , Blood Donation Camp

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD