Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय तेलंगाना के सरकारी कर्मचारी चिंता न करें, चुनाव आयोग आपका साथ देगा : जी. किशन रेड्डी इतिहास बनाना चाहता हूं, जनहित में जमीन देने वालों के सम्मान में बनेगी 'कृतज्ञता की दीवार' : डीके शिवकुमार अमित शाह ने अधिकारियों को दिए निर्देश, हर किसान के पास हों कम से कम दो पशु भजनलाल शर्मा ने एमएसएमई इकोसिस्टम को मजबूती देने के लिए उपायों की शुरुआत की 'फास्ट पेट्रोल वेसल' सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम नरेंद्र मोदी सी. पी. राधाकृष्णन ने बेंगलुरु में नादप्रभु श्री केम्पेगौड़ा की 517वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी डॉक्टर दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ. जितेंद्र सिंह भविष्य में सटीक चिकित्सा पद्धति पर प्रकाश डालते हैं सी.आई.ए. स्टाफ जालंधर ग्रामीण पुलिस ने डोनी बल्ल गैंग के मुख्य सहयोगी तथा एक अन्य हथियार तस्कर को भारी मात्रा में अवैध हथियारों सहित किया गिरफ्तार

 

'फास्ट पेट्रोल वेसल' सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम नरेंद्र मोदी

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Victoria, Seychelles
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

विक्टोरिया , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 28, 2026, 13:36 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि फास्ट पेट्रोल वेसल (एफपीवी) 'लेस्पवार' को सेशेल्स कोस्ट गार्ड को सौंपना दोनों देशों के बीच रक्षा और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में बढ़ती साझेदारी का एक और अहम कदम है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट करते हुए लिखा, "मैंने राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ सेशेल्स कोस्ट गार्ड बेस पर फास्ट पेट्रोल वेसल लेस्पवार, एम्बुलेंस और एसडीएफ (सेशेल्स डिफेंस फोर्स) के लिए यूटिलिटी वाहनों के हस्तांतरण समारोह में हिस्सा लिया।"

उन्होंने कहा, "फास्ट पेट्रोल वेसल लेस्पवार को सेशेल्स कोस्ट गार्ड को सौंपना भारत और सेशेल्स के बीच रक्षा और समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह उन कई पहलों में से एक है, जिनके जरिए भारत लगातार सेशेल्स की सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने में उसका साथ दे रहा है।" भारत में बने इस फास्ट पेट्रोल वेसल के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स को छह एम्बुलेंस, दस यूटिलिटी वाहन, और पांच लेजर रेडियल नावें भी सौंपीं।

इनका मकसद सेशेल्स की समुद्री निगरानी और उसके विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) की सुरक्षा को और मजबूत करना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "भारत को इस बात पर गर्व है कि वह सेशेल्स का एक भरोसेमंद साथी बनकर हर कदम पर उसके साथ खड़ा है। हम दोनों देशों की दोस्ती को और मजबूत करने और समुद्री क्षमताओं को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।"

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस की स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने और दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के लिए वहां पहुंचे। यह उनकी सेशेल्स की दूसरी सरकारी यात्रा है। इससे पहले इसी साल राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी भारत की सरकारी यात्रा पर आए थे। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले सेशेल्स के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा, "भारत, सेशेल्स का सबसे करीबी और भरोसेमंद विकास साझेदारों में से एक है।

भारत ने बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और कई सामुदायिक विकास परियोजनाओं में लगातार सहयोग दिया है। साथ ही दोनों देश हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।" राष्ट्रपति कार्यालय ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत और सेशेल्स के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती और मजबूत साझेदारी का प्रतीक है। दोनों देशों के बीच 1976 में सेशेल्स की आजादी के बाद से राजनयिक संबंध बने हुए हैं।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Victoria , Seychelles

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD