Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता

रक्षा और समुद्री सहयोग पर चर्चा

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Seychelles, Victoria, Patrick Herminie
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

विक्टोरिया (सेशेल्स) , 28 Jun 2026

Last updated on: Jun 28, 2026, 15:55 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने रविवार को सेशेल्स स्थित स्टेट हाउस में द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स के स्टेट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को सेशेल्स को भारत में निर्मित फास्ट पेट्रोल वेसल (एफपीवी) पीएस लेस्पवॉर, छह एंबुलेंस, 10 यूटिलिटी वाहन और पांच लेजर रेडियल नौकाएं सौंपी थीं। यह कदम सेशेल्स की समुद्री निगरानी और विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) की सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

यह हस्तांतरण समारोह प्रधानमंत्री मोदी की राजकीय यात्रा के पहले दिन विक्टोरिया स्थित सेशेल्स कोस्ट गार्ड बेस पर राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी की मौजूदगी में हुआ। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "एक खास पहल के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मेड इन इंडिया' फास्ट पेट्रोल वेसल (एफपीवी) 'पीएस लेस्पवॉर' राष्ट्रपति डॉ पैट्रिक हर्मिनी को सौंपा।

यह एफपीवी सेशेल्स की समुद्री निगरानी और ईईजेड पेट्रोलिंग क्षमताओं को मजबूत करने में मदद करेगा।" यह पोत एक हाई-स्पीड गश्ती पोत है, जो सेशेल्स की नौवहन की सुरक्षा को मजबूती देगा। समुद्री सुरक्षा के लिहाज से गश्ती पेट्रोल काफी महत्वपूर्ण होती है। यह तेज रफ्तार गश्ती पोत सेशेल्स की समुद्री निगरानी और उसके विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में गश्त की क्षमता को मजबूत करने में मदद करेगा।

समुद्री डाकुओं और समुद्री तस्करी को रोकने के लिए गश्ती पेट्रोल की काफी जरूरत होती है। भारत की यह भेंट सेशेल्स की उसी सुरक्षा को मजबूती देगा। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत के 'विजन महासागर' पहल के तहत दोनों देश हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता के लिए रक्षा साझेदारी को मजबूत कर रहे हैं। दोनों नेताओं ने शनिवार को सेशेल्स नेशनल बॉटनिकल गार्डन में दुर्लभ 'कोको डी मेर' पाम का पौधा भी लगाया।

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार दोपहर सेशेल्स पहुंचे थे, जहां वह सोमवार को सेशेल्स राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करेंगे। सेशेल्स स्थित एयरपोर्ट पर भी गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाए गए और प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति हर्मिनी ने सैन्य सलामी का निरीक्षण किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स के पारंपरिक माउट्या नृत्य और गुजरात के कच्छ क्षेत्र के लोक नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी देखी। यह प्रधानमंत्री मोदी की सेशेल्स की दूसरी राजकीय यात्रा है। वहीं, फरवरी में राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी छह दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत आए थे।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Seychelles , Victoria , Patrick Herminie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD