Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Seychelles, Victoria
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

विक्टोरिया (सेशेल्स) , 28 Jun 2026

Last updated on: Jun 28, 2026, 15:49 IST

सेशेल्स के तीन दिवसीय दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्टेट हाउस में 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। पीएम मोदी का स्वागत सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया। 27 से शुरू हुई यात्रा 29 जून तक जारी रहेगी। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और सेशेल्स के बीच लंबे समय से चले आ रहे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है।

स्टेट हाउस में राष्ट्रपति हर्मिनी ने प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक स्वागत किया और दोनों नेताओं ने आधिकारिक समारोह में भाग लिया। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को सेशेल्स के स्वर्ण जयंती राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। यह समारोह वर्ष 1976 में ब्रिटेन से मिली आजादी के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।

पीएम मोदी शनिवार दोपहर सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया पहुंचे थे, जहां राष्ट्रपति हर्मिनी ने कई वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों के साथ हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था। स्वागत समारोह में गुजरात के कच्छ क्षेत्र का पारंपरिक लोकनृत्य भी प्रस्तुत किया गया। पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों की तारीफ करते हुए इसे 'ग्लोबल कनेक्ट' की मिसाल बताया।

शनिवार को ही प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति हर्मिनी एक ही कार में सवार हो सेशेल्स नेशनल बॉटनिकल गार्डन पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स को भारत में निर्मित फास्ट पेट्रोल वेसल (एफपीवी) पीएस एलईएसपीडब्ल्यूएआर, छह एंबुलेंस, 10 यूटिलिटी वाहन और पांच लेजर रेडियल नौकाएं भेंट कीं। इनसे सेशेल्स की समुद्री निगरानी और विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में गश्त की क्षमता मजबूत होगी।

यह विशेष समुद्री पोत गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित है। हस्तांतरण समारोह विक्टोरिया स्थित सेशेल्स कोस्ट गार्ड बेस पर राष्ट्रपति हर्मिनी की उपस्थिति में आयोजित किया गया। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भारत में निर्मित यह फास्ट पेट्रोल वेसल सेशेल्स की समुद्री सुरक्षा और ईईजेड निगरानी क्षमता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Seychelles , Victoria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD