Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय तेलंगाना के सरकारी कर्मचारी चिंता न करें, चुनाव आयोग आपका साथ देगा : जी. किशन रेड्डी इतिहास बनाना चाहता हूं, जनहित में जमीन देने वालों के सम्मान में बनेगी 'कृतज्ञता की दीवार' : डीके शिवकुमार अमित शाह ने अधिकारियों को दिए निर्देश, हर किसान के पास हों कम से कम दो पशु भजनलाल शर्मा ने एमएसएमई इकोसिस्टम को मजबूती देने के लिए उपायों की शुरुआत की 'फास्ट पेट्रोल वेसल' सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम नरेंद्र मोदी सी. पी. राधाकृष्णन ने बेंगलुरु में नादप्रभु श्री केम्पेगौड़ा की 517वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी डॉक्टर दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ. जितेंद्र सिंह भविष्य में सटीक चिकित्सा पद्धति पर प्रकाश डालते हैं सी.आई.ए. स्टाफ जालंधर ग्रामीण पुलिस ने डोनी बल्ल गैंग के मुख्य सहयोगी तथा एक अन्य हथियार तस्कर को भारी मात्रा में अवैध हथियारों सहित किया गिरफ्तार

 

अमित शाह ने अधिकारियों को दिए निर्देश, हर किसान के पास हों कम से कम दो पशु

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation, Gandhinagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गांधीनगर , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 28, 2026, 13:40 IST

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के प्रत्येक किसान के पास कम से कम दो पशु सुनिश्चित किए जाएं, ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत हो सके। गांधीनगर में आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न प्रमुख योजनाओं की प्रगति और जिले में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले का कोई भी किसान पशुधन से वंचित न रहे। इसके लिए तत्काल सर्वेक्षण कर प्रत्येक किसान को कम से कम दो पशु उपलब्ध कराने की योजना तैयार की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि वर्षा में कमी या बारिश रुकने जैसी स्थिति उत्पन्न होती है तो उससे निपटने के लिए तत्काल आकस्मिक कार्ययोजना तैयार की जाए। साथ ही, असिंचित क्षेत्रों का सर्वे कर उसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए। केंद्रीय मंत्री ने बालिकाओं के माध्यमिक शिक्षा स्तर पर ड्रॉपआउट कम करने के लिए तीन से चार गांवों का क्लस्टर बनाकर नए स्कूल स्थापित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जिले में नव-निर्मित पुस्तकालयों के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें जिला स्तरीय मुख्य पुस्तकालय से जोड़ने पर भी जोर दिया। गृह मंत्री शाह ने अधिकारियों से कहा कि जिले के ऐसे गांवों का तत्काल सर्वेक्षण किया जाए, जहां अब तक घरेलू गैस कनेक्शन, शौचालय, पेयजल, सिंचाई सुविधा या बिजली उपलब्ध नहीं है, और इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए।

उन्होंने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 'गांव' की परिभाषा स्पष्ट करने और कम से कम 35 घरों तथा बिजली कनेक्शन वाले उप-क्षेत्रों को भी योजना के मानकों में शामिल करने के सुझाव दिए। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को बिना किसी देरी के आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड उपलब्ध कराए जाएं।

उन्होंने इस कार्य को युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में गांधीनगर के सांसद हसमुख भाई पटेल, हरीभाई पटेल, विधायक रीताबेन पटेल, अल्पेशभाई ठाकोर, बलराजसिंह चौहान और जयंतीभाई पटेल, गांधीनगर महानगरपालिका की महापौर मीराबेन पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेशभाई पटेल, विभिन्न तालुका पंचायत एवं नगरपालिकाओं के अध्यक्ष, नगर आयुक्त, जिला विकास अधिकारी हसरत जस्मिन सहित अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation , Gandhinagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD