Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय तेलंगाना के सरकारी कर्मचारी चिंता न करें, चुनाव आयोग आपका साथ देगा : जी. किशन रेड्डी इतिहास बनाना चाहता हूं, जनहित में जमीन देने वालों के सम्मान में बनेगी 'कृतज्ञता की दीवार' : डीके शिवकुमार अमित शाह ने अधिकारियों को दिए निर्देश, हर किसान के पास हों कम से कम दो पशु भजनलाल शर्मा ने एमएसएमई इकोसिस्टम को मजबूती देने के लिए उपायों की शुरुआत की 'फास्ट पेट्रोल वेसल' सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम नरेंद्र मोदी सी. पी. राधाकृष्णन ने बेंगलुरु में नादप्रभु श्री केम्पेगौड़ा की 517वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी डॉक्टर दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ. जितेंद्र सिंह भविष्य में सटीक चिकित्सा पद्धति पर प्रकाश डालते हैं सी.आई.ए. स्टाफ जालंधर ग्रामीण पुलिस ने डोनी बल्ल गैंग के मुख्य सहयोगी तथा एक अन्य हथियार तस्कर को भारी मात्रा में अवैध हथियारों सहित किया गिरफ्तार

 

सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

Rekha Gupta, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 28, 2026, 13:49 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शहर के सभी कोचिंग सेंटरों को एक महीने की समय सीमा दी है कि वे फायर ऑडिट करवाएं, जरूरी सुरक्षा उपकरण लगाएं और तय सुरक्षा उपाय अपनाएं। नियमों का पालन न करने वाले कोचिंग संस्थानों को यह कड़ी चेतावनी लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में हाल ही में हुई आग की दुखद घटना के बाद दी गई है, जिसमें कम से कम 15 लोगों की जान चली गई थी।

लखनऊ की आग की घटना में अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल बिल्डिंग में चल रहे कोचिंग सेंटर में आग लगने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई थी। कोचिंग में लगी आग में शामिल होने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि जवाबदेही के मुद्दों पर चार प्रशासनिक अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कोचिंग संस्थानों को चेतावनी देते हुए सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर कहा, "एक महीना। यही समय-सीमा है। दिल्ली में कोचिंग संस्थानों की संख्या मुद्दा नहीं है। हमारे बच्चों की सुरक्षा और बचाव मुद्दा है।" मुख्यमंत्री ने कहा, "बिना फायर ऑडिट, जरूरी सुरक्षा उपकरणों या तय सुरक्षा उपायों वाले किसी भी कोचिंग संस्थान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें सीलिंग भी शामिल है, अगर वह एक महीने के भीतर नियमों का पालन नहीं करता है।"

उन्होंने छात्रों से अपील है कि वे किसी भी असुरक्षित कोचिंग संस्थान की जानकारी मैसेज, ईमेल या फोन के जरिए दें। हर शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। हमारे बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सीएम ने छात्रों को शहर को सुरक्षित बनाने के सरकार के प्रयासों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

नियमों का पालन न करने वाले कोचिंग सेंटरों को मुख्यमंत्री की चेतावनी ऐसे समय में आई है जब सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (पीआईएल) भी दायर की गई है। इसमें देश भर में ज्‍यादा जोखिम वाली सार्वजनिक जगहों के लिए 'नेशनल मिनिमम फायर एंड लाइफ-सेफ्टी फ्रेमवर्क' (आग और जीवन सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय न्यूनतम ढांचा) बनाने और लागू करने के निर्देश देने की मांग की गई है।

याचिका में कई बड़ी घटनाओं का जिक्र किया गया है, जिनमें उपहार सिनेमा में आग, एएमआरआई हॉस्पिटल में आग, सूरत के तक्षशिला आर्केड कोचिंग सेंटर में आग, अनाज मंडी में आग, राजकोट टीआरपी गेम जोन में आग, हाल ही में दिल्ली के मालवीय नगर गेस्ट हाउस में लगी आग और लखनऊ के अलीगंज कोचिंग सेंटर में लगी आग जैसी घटनाएं शामिल हैं।

 

Tags: Rekha Gupta , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD