Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय तेलंगाना के सरकारी कर्मचारी चिंता न करें, चुनाव आयोग आपका साथ देगा : जी. किशन रेड्डी इतिहास बनाना चाहता हूं, जनहित में जमीन देने वालों के सम्मान में बनेगी 'कृतज्ञता की दीवार' : डीके शिवकुमार अमित शाह ने अधिकारियों को दिए निर्देश, हर किसान के पास हों कम से कम दो पशु भजनलाल शर्मा ने एमएसएमई इकोसिस्टम को मजबूती देने के लिए उपायों की शुरुआत की 'फास्ट पेट्रोल वेसल' सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम नरेंद्र मोदी सी. पी. राधाकृष्णन ने बेंगलुरु में नादप्रभु श्री केम्पेगौड़ा की 517वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी डॉक्टर दिवस की पूर्व संध्या पर डॉ. जितेंद्र सिंह भविष्य में सटीक चिकित्सा पद्धति पर प्रकाश डालते हैं सी.आई.ए. स्टाफ जालंधर ग्रामीण पुलिस ने डोनी बल्ल गैंग के मुख्य सहयोगी तथा एक अन्य हथियार तस्कर को भारी मात्रा में अवैध हथियारों सहित किया गिरफ्तार

 

तेलंगाना के सरकारी कर्मचारी चिंता न करें, चुनाव आयोग आपका साथ देगा : जी. किशन रेड्डी

Gangapuram Kishan Reddy, G Kishan Reddy, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 28, 2026, 13:47 IST

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कांग्रेस, एआईएमआईएम और बीआरएस पर आरोप लगाया है कि वे सरकारी कर्मचारियों को धमका रहे हैं और वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। रेड्डी ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे चिंता न करें। एसआईआर का जिक्र करते हुए रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना में एसआईआर प्रक्रिया को शुरू हुए तीन दिन हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि कई काउंटिंग फॉर्म अभी तक बीएलओ तक नहीं पहुंचे हैं और बीएलओ ने अपना काम शुरू नहीं किया है। मैं चुनाव आयोग से अनुरोध करता हूं कि वह सुनिश्चित करे कि फॉर्म सही ढंग से जमीनी स्तर तक पहुंचें। रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस और बीआरएस, बीएलओ के तौर पर काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रही है, जो बिल्कुल गलत है।

भाजपा की ओर से मैं तेलंगाना के सभी सरकारी कर्मचारियों से अपील करता हूं कि वे किसी से न डरें। मैं उनसे कहता हूं कि चिंता न करें, क्योंकि चुनाव आयोग आपका साथ देगा। दूसरे दलों पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए रेड्डी ने कहा कि गांव से आए लोगों को डराया जा रहा है कि उनका वोट कट जाएगा। यह पूरी तरह गलत है। वेलफेयर स्कीम में कोई बदलाव नहीं होगा, राशन कार्ड और पेंशन नहीं रोकी जाएगी।

उन्होंने युवाओं से भी अपील की है कि बढ़-चढ़कर आगे आएं और वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराएं। भारत के प्रजातंत्र ने जो अधिकार दिया है, उसे अवश्य लीजिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिन के दौरे पर तेलंगाना आ रहे हैं। इस दौरान, वह हैदराबाद शहर में नौ जिलों के बूथ-स्तर के अध्यक्षों के लिए आयोजित एक सम्मेलन में मार्गदर्शन करेंगे।

इसके बाद, वह वारंगल, भुवनगिरी और रंगारेड्डी जिले का भी दौरा करेंगे। अलग-अलग जिलों के दौरे के बाद, वह 30 तारीख को तेलंगाना राज्य कार्यकारिणी की बैठक में मार्गदर्शन करेंगे। जैसे-जैसे भारतीय जनता पार्टी पूरे तेलंगाना में अपने संगठन को और मजबूत कर रही है, बूथ अध्यक्षों का 'विजय संकल्प सम्मेलन' एक मजबूत भाजपा और मजबूत तेलंगाना बनाने की दिशा में एक और कदम है। वे हमारे समर्पित नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और प्रेरित करेंगे।

 

Tags: Gangapuram Kishan Reddy , G Kishan Reddy , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD