Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया

Sports News, Foorball, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2026, Colombia, Portugal, Miami
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मियामी , 28 Jun 2026

Last updated on: Jun 28, 2026, 15:38 IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप के मुकाबले में पुर्तगाल और कोलंबिया के बीच खेला गया रोमांचक मैच गोलरहित ड्रॉ पर खत्म हुआ। मियामी स्टेडियम में इस नतीजे के साथ ही कोलंबिया ग्रुप के में पहले स्थान पर रहा। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुवाई वाली पुर्तगाल ने दूसरे स्थान पर रहते हुए राउंड ऑफ 32 में प्रवेश किया।

मैच में कोलंबिया ने शुरुआत से ही पुर्तगाल के डिफेंस पर दबाव बनाने का प्रयास किया। लुइस डियाज के शॉट पर जॉन कॉर्डोबा ने शानदार हेडर लगाया, लेकिन गेंद गोलपोस्ट के ऊपर से चली गई। जेम्स रोड्रिगेज ने शानदार पास देकर जॉन एरियास को गोल करने का बेहतरीन मौका दिया, पर पुर्तगाल के डिफेंस और गोलकीपर ने इसे रोक दिया।

कोलंबिया लगातार पुर्तगाल पर दबाव बनाता रहा और एक और अच्छा मौका बनाया। जेम्स रोड्रिगेज ने बॉक्स के पास थोड़ी जगह बनाई और फिर शानदार तरीके से जॉन एरियास को पास दिया। एरियास ने तेजी से दौड़कर शॉट मारा, जो गोल पोस्ट के नीचे की तरफ जाता हुआ दिख रहा था, लेकिन समय रहते हुए ही पुर्तगाल के खिलाड़ी रूबेन नेवेस बीच में आ गए और उन्होंने शानदार बचाव किया।

पुर्तगाल ने भी जवाबी हमले किए। ब्रूनो फर्नांडिस को एक अच्छा मौका मिला, लेकिन कोलंबिया के गोलकीपर कैमिलो वर्गास ने बेहतरीन बचाव किया। इसके बाद जोआओ फेलिक्स ने भी शानदार शॉट लगाया, पर यह गोल में तब्दील नहीं हो सका। पहले हाफ के बाद दोनों टीमों ने और ज्यादा आक्रामक खेल दिखाया। कोलंबिया ने कई मौके बनाए, लेकिन उन्हें गोल करने में सफलता नहीं मिली।

सैंटियागो एरियास और रिचर्ड रियोस के शॉट्स गोल के बेहद करीब जाकर भी बाहर चले गए। गुस्तावो पुएर्ता ने भी दूर से एक मजबूत शॉट मारा, लेकिन वह क्रॉसबार के ऊपर से निकल गया। मैच के आखिरी समय में डेविंसन सांचेज ने बेहतरीन हेडर से गोल दागा और कोलंबिया की टीम ने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया। हालांकि, ऑफसाइड होने की वजह से यह गोल अमान्य करार दे दिया गया।

दोनों टीमों ने इसके बाद भी लगातार गोल करने के प्रयास किए, लेकिन किसी भी टीम को कामयाबी नहीं मिल सकी और मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर खत्म हुआ। राउंड ऑफ 32 में पुर्तगाल की टीम शुक्रवार को टोरंटो में क्रोएशिया से भिड़ेगी, जबकि कोलंबिया की टीम शनिवार को कैनसस सिटी में घाना के खिलाफ मैदान में उतरेगी। यह कोलंबिया के लिए वर्ल्ड कप इतिहास का पहला गोलरहित ड्रॉ मुकाबला रहा,जो उनके 25वें मैच में आया।

 

Tags: Sports News , Foorball , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2026 , Colombia , Portugal , Miami

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD