Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

भाजपा से क्या सौदा हुआ है ?

पंजाब में आप सरकार द्वारा वीबी जी रामजी योजना लागू किए जाने पर वड़िंग का सवाल

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Amarinder Singh Raja Warring
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 27, 2026, 16:14 IST

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार से पूछा है कि आखिर भाजपा के साथ किस सौदे या समझौते के तहत उसने 'गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी जी रामजी) योजना' को पंजाब में लागू किया है। जबकि इसी योजना के खिलाफ पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में प्रस्ताव पारित किया गया था। 

उन्होंने सरकार से सवाल किया है कि आखिर यह कैसा सौदा है? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने खुलासा किया कि पंजाब सरकार ने 30 दिसंबर, 2025 को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर वीबी जी रामजी योजना को खारिज करने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया था। 

लेकिन हैरानी की बात यह है कि कल ही पंजाब सरकार ने इस योजना को लागू करने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी, जिससे उसने अपने ही पारित प्रस्ताव को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में इस योजना को लागू करने का समय जितना चौंकाने वाला है, उतना ही महत्वपूर्ण भी है। 

उन्होंने सवाल किया कि क्या इस योजना को अचानक लागू करने का संबंध मुख्यमंत्री से जुड़े मौजूदा विवाद से है? उन्होंने पूछा कि क्या अपनी ही पार्टी और सरकार के भीतर तथा बाहर से घिरे मुख्यमंत्री भाजपा के साथ समझौता करके अपने लिए राहत खरीदने की कोशिश कर रहे हैं? 

अन्यथा, पंजाब में इस योजना को लागू करने का कोई उचित कारण नजर नहीं आता है, जबकि राज्य विधानसभा पहले ही सर्वसम्मति से इसे खारिज करने का प्रस्ताव पारित कर चुकी थी। उन्होंने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से भी स्पष्ट करने को कहा कि क्या वे पंजाब में वीबी जी रामजी योजना लागू करने के भगवंत मान के फैसले से सहमत हैं। 

उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि केजरीवाल को अपनी चुप्पी तोड़कर इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। अन्यथा, यह बात पक्की हो जाएगी कि आम आदमी पार्टी ने भाजपा के साथ कोई अवसरवादी सौदा कर लिया है।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Amarinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD