Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने 1500 करोड़ रुपये का और कर्ज लेने पर आप सरकार को घेरा

चेतावनी: आप पंजाब को दिवालिया छोड़कर जाएगी

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Amarinder Singh Raja Warring
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Jun 2026

Last updated on: Jun 27, 2026, 12:37 IST

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा 1500 करोड़ रुपये का एक और कर्ज लेने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, कहा है कि इससे पंजाब को दिवालियापन की ओर धकेला जा रहा है। राज्य को लगातार कर्ज के बोझ तले दबाया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आम आदमी पार्टी अगली सरकार के लिए एक दिवालिया पंजाब छोड़कर जाएगी।

वड़िंग ने कहा कि पंजाब पर कर्ज पहले ही लगभग 4.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है और इसके बावजूद आप सरकार, अपना कार्यकाल समाप्ति की ओर होने के बावजूद, लगातार और अनावश्यक कर्ज ले रही है। वह अगली सरकार के लिए भारी वित्तीय देनदारियां छोड़कर जा रही है। 

उन्होंने चेतावनी दी कि इस कर्ज को चुकाने में पंजाब को कई पीढ़ियां लग सकती हैं। लेकिन दुखद बात यह है कि यह कर्ज किसी उत्पादक या विकास संबंधी कार्य के लिए नहीं, बल्कि आप सरकार की फिजूलखर्ची को पूरा करने के लिए लिया जा रहा है। 

वड़िंग ने हाल ही में पंजाब सरकार द्वारा जारी गजट अधिसूचनाओं का हवाला देते हुए, कहा कि राज्य सरकार 1500 करोड़ रुपये का कर्ज जुटाने के लिए अपनी सिक्योरिटीज बेच रही है। उन्होंने कहा कि पिछले अनुभवों के मद्देनजर यह स्पष्ट है कि इस कर्ज की राशि भी गैर-उत्पादक कार्यों, जैसे अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए बेतहाशा प्रचार पर खर्च की जाएगी, जिसकी इस समय आप सरकार को सबसे अधिक जरूरत महसूस हो रही है।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Amarinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD