Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

केरल में अब हमारी सरकार है, विकास कार्यों में आएगी तेजी : प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, Indian National Congress, Congress
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मलप्पुरम , 26 Jun 2026

Last updated on: Jun 26, 2026, 15:31 IST

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को केरल के तुव्वूर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए नवनिर्मित प्लेटफॉर्म शेल्टर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रियंका गांधी ने वायनाड के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अब राज्य में उनकी पार्टी की सरकार होने से विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि वायनाड के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव तैयार हैं और इस संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं विभागों से लगातार बातचीत की गई है। प्रियंका गांधी ने कहा, "अब जब हमारी सरकार है, तो हमें पूरी उम्मीद है कि हम विकास के कई बड़े काम आगे बढ़ा पाएंगे। मेडिकल कॉलेज, ट्राइबल यूनिवर्सिटी, लंबे समय से रुकी सड़क परियोजनाओं समेत कई ऐसे प्रोजेक्ट हैं, जिन्हें पिछली सरकार ने रोक रखा था।

अब हमारी प्राथमिकता इन सभी लंबित योजनाओं को पूरा करना और वायनाड के लोगों तक विकास का लाभ पहुंचाना है।" उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए तेजी से काम किया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। प्रियंका गांधी ने कहा, "पिछले एक साल में मैंने देखा है कि वायनाड में केंद्र सरकार की जो भी परियोजनाएं चल रही थीं, उनके लिए हम लगातार अनुरोध करते रहे हैं और वे उनमें से काफी को मंजूरी भी देती रही हैं।

इसलिए, उम्मीद है कि वे सहयोग करेंगे और हम काम कर पाएंगे।" इस दौरान राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा कक्षा 9 की पाठ्यपुस्तक में आपातकाल (इमरजेंसी) पर अध्याय शामिल किए जाने के मुद्दे पर भी प्रियंका गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "राजनीतिक विचारधारा या राजनीतिक फैसलों के आधार पर सिलेबस बदलने का जो काम हो रहा है, मैं उसके पक्ष में नहीं हूं।"

इसके बाद प्रियंका गांधी ने नीलांबुर डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिस में रैपिड रिस्पॉन्स टीम (आरआरटी) के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन वन विभाग की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करने, विशेषकर मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने और त्वरित फील्ड ऑपरेशन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैनात किया गया है।

 

Tags: Priyanka Gandhi , Priyanka Gandhi Vadra , Indian National Congress , Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD