Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

गाजा पर केंद्र की चुप्पी से भारत की नैतिक और कूटनीतिक साख को नुकसान पहुंचा : सोनिया गांधी

Sonia Gandhi, Indian National Congress, Congress, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 27, 2026, 15:20 IST

कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गाजा संघर्ष को लेकर केंद्र सरकार की विदेश नीति पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को प्रकाशित अपने एक लेख में उन्होंने आरोप लगाया कि गाजा मुद्दे पर केंद्र सरकार की 'चुप्पी' और 'निष्क्रियता' न सिर्फ नैतिक रूप से गलत है, बल्कि भारत के राष्ट्रीय हितों के भी खिलाफ है।

सोनिया गांधी ने कहा कि भारत की मौजूदा नीति ने देश को उसकी लंबे समय से चली आ रही विदेश नीति की परंपराओं और ऐतिहासिक सहयोगियों से दूर कर दिया है। भारत फिलिस्तीन, ईरान और पूरे पश्चिम एशिया से दूरी बना चुका है, जबकि पाकिस्तान खुद को इस क्षेत्र में मध्यस्थ के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने लिखा कि भारतीय राष्ट्र की भावना यह मांग करती है कि भारत फिलिस्तीनी लोगों के पक्ष में आवाज उठाए, जिनके बच्चों को बेरहमी से निशाना बनाया गया है। साथ ही, राष्ट्रीय हित भी यही कहते हैं कि भारत गाजा में इजरायल की 'नरसंहार जैसी कार्रवाई' और वेस्ट बैंक में लाखों फिलिस्तीनी परिवारों के विस्थापन के खिलाफ वैश्विक जनमत का समर्थन करे।

केंद्र सरकार की लगातार चुप्पी को न नैतिक रूप से और न ही तर्कसंगत तरीके से सही ठहराया जा सकता है। सोनिया गांधी ने संयुक्त राष्ट्र की स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि सितंबर 2025 में आयोग ने निष्कर्ष निकाला था कि गाजा में इजरायली प्रशासन फिलिस्तीनियों के खिलाफ नरसंहार कर रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि जून 2026 में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस. मुरलीधर की अध्यक्षता वाले आयोग ने भी दोहराया कि इजरायल की कार्रवाई का उद्देश्य गाजा में फिलिस्तीनियों के अस्तित्व को खत्म करना है और इसमें बच्चों को विशेष रूप से निशाना बनाया गया। उन्होंने आयोग की 94 पन्नों की रिपोर्ट को बेहद दर्दनाक बताते हुए कहा कि इसमें गाजा में हुई तबाही का विस्तार से जिक्र है।

उनके अनुसार, अब तक कम से कम 20 हजार बच्चों की मौत हो चुकी है और 44 हजार से अधिक बच्चे घायल हुए हैं, जिनमें से कई जिंदगी भर के लिए विकलांग हो गए हैं। उन्होंने दावा किया कि अस्पतालों, खासकर बच्चों के अस्पतालों को नुकसान पहुंचाने की वजह से गर्भपात और प्रसव संबंधी जटिलताओं में 300 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है।

सोनिया गांधी ने 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले को 'भयावह और पूरी तरह अस्वीकार्य' बताया, लेकिन कहा कि इसके बाद पिछले ढाई वर्षों में इजरायल की सैन्य कार्रवाई अत्यधिक क्रूर और अमानवीय रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इजरायल के शीर्ष नेताओं ने गाजा की 'पूर्ण घेराबंदी' और 'पूरी तरह खत्म करने' जैसी बातें कही हैं तथा फिलिस्तीनियों के अस्तित्व के अधिकार तक को नकारा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के समर्थन ने इजरायल को अपनी सैन्य कार्रवाई जारी रखने का अवसर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका के रुख के कारण संयुक्त राष्ट्र भी प्रभावी कदम नहीं उठा सका, जबकि उसकी एजेंसियां कथित युद्ध अपराधों का दस्तावेजीकरण करती रही हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि फ्रांस, ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे कई पश्चिमी देशों ने फिलिस्तीन को मान्यता दी है। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने इजरायल के खिलाफ 1948 के नरसंहार कन्वेंशन के उल्लंघन का मामला अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में दायर किया है। उन्होंने कहा कि कई यूरोपीय देशों ने इजरायल को हथियारों के निर्यात पर रोक लगाई है और कई लैटिन अमेरिकी देशों ने उससे अपने राजनयिक संबंध सीमित या समाप्त कर दिए हैं।

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने इजरायली नेतृत्व के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। सोनिया गांधी ने कहा कि भारत लंबे समय तक उपनिवेशवाद विरोध, राष्ट्रीय संप्रभुता और वैश्विक शांति का समर्थक रहा है, लेकिन आज वही भारत गाजा और वेस्ट बैंक में मानवाधिकारों के उल्लंघन पर चुप है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ऐसे समय में इजरायल के और करीब जा रहा है, जब दुनिया का बड़ा हिस्सा उससे दूरी बना रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री की इजरायल यात्रा को भी 'हैरान करने वाला रणनीतिक फैसला' बताया। उनके मुताबिक, भारत ने फिलिस्तीन, ईरान और अपने पुराने सहयोगियों से दूरी बना ली है और इससे पाकिस्तान को मध्यस्थ की भूमिका निभाने का मौका मिल गया है।

अपने लेख के अंत में सोनिया गांधी ने कहा कि भारत की पारंपरिक विदेश नीति से इस बदलाव का सबसे बड़ा लाभ केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की व्यक्तिगत मित्रता तक सीमित दिखाई देता है, जबकि इससे भारत की वैश्विक नैतिक और कूटनीतिक साख को नुकसान पहुंचा है।

 

Tags: Sonia Gandhi , Indian National Congress , Congress , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD