Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पीयूष गोयल ने लंदन में लॉन्च की 45 देशों की अर्थव्यवस्थाओं का विश्लेषण करती 'केयरएज ग्लोबल' की नई रिपोर्ट लॉन्च

Piyush Goyal, BJP, Bharatiya Janata Party, London
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Jun 2026

Last updated on: Jun 27, 2026, 14:31 IST

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम में क्रेडिट रेटिंग एजेंसी 'केयरएज ग्लोबल' की प्रमुख रिपोर्ट 'सॉवरन रेटिंग्स: अ फ्रेश पर्स्पेक्टिव' का तीसरे संस्करण लॉन्च किया। गोयल ने कहा, "इस तरह की रिसर्च पर आधारित रिपोर्टें देशों की आर्थिक स्थिति और बदलते वैश्विक आर्थिक माहौल को बेहतर तरीके से समझने में मदद करती हैं।

यह जरूरी है कि रेटिंग एजेंसियों के देशों की रेटिंग तय करने के तरीके पर खुलकर चर्चा हो।" रिपोर्ट के इस नए संस्करण में 45 देशों की अर्थव्यवस्थाओं का विस्तार से विश्लेषण किया गया है। ये देश मिलकर दुनिया की कुल जीडीपी का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा बनाते हैं। रिपोर्ट पांच अहम आधारों पर तैयार की गई है- अर्थव्यवस्था की संरचना, सरकार की वित्तीय स्थिति, विदेशी लेन-देन की मजबूती, मौद्रिक स्थिरता और सुशासन।

इसके आधार पर विकसित और उभरती हुई दोनों तरह की अर्थव्यवस्थाओं के लिए भविष्य को ध्यान में रखते हुए देशों के क्रेडिट जोखिम का आकलन किया गया है। यह रिपोर्ट वैश्विक अर्थव्यवस्था के रुझानों, सरकारी वित्तीय स्थिति, संस्थागत मजबूती और बाहरी आर्थिक चुनौतियों से निपटने की क्षमता जैसी अहम बातों की जानकारी देती है।

इससे निवेशकों और दूसरे हितधारकों को लगातार बदलते और अनिश्चित वैश्विक आर्थिक माहौल को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में 'केयरएज' के मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्रुप सीईओ मेहुल पंड्या ने कहा, "सॉवरेन रेटिंग्स का तीसरा संस्करण देशों के जोखिम का आकलन करने के लिए हमारी पारदर्शी, गहराई से की गई रिसर्च और भविष्य पर आधारित सोच को दिखाता है।

हमने पूंजी निवेश, बुनियादी ढांचे का विकास और घरेलू फंडिंग व्यवस्था की मजबूती जैसे विकास के अहम पहलुओं को खास महत्व दिया है, ताकि देशों के जोखिम का ज्‍यादा संतुलित और सही आकलन किया जा सके। हमारा तरीका अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित है, लेकिन इसमें उभरती अर्थव्यवस्थाओं के सामने आने वाले खास अवसरों और चुनौतियों को भी ध्यान में रखा गया है।"

'केयरएज ग्लोबल' की सीईओ रेवती कस्तुरे ने कहा, "2026 का यह संस्करण दिखाता है कि 'केयरएज ग्लोबल' तेजी से एक भरोसेमंद वैश्विक रेटिंग एजेंसी के रूप में आगे बढ़ रही है। हमारी पहचान स्वतंत्र विश्लेषण, पारदर्शी कार्यप्रणाली और उभरते देशों की अर्थव्यवस्थाओं की बेहतर समझ के लिए बन रही है।

इस रिपोर्ट में सरकारी वित्तीय सुधारों की चुनौतियों, बाहरी जोखिमों, संरचनात्मक सुधारों और अलग-अलग देशों की आर्थिक मजबूती जैसे अहम वैश्विक मुद्दों पर भी प्रकाश डाला गया है।" कस्तुरे ने कहा कि लंदन में इस रिपोर्ट का लॉन्च इस बात का संकेत है कि कंपनी की योजना ब्रिटेन जैसे बड़े वित्तीय केंद्रों में वैश्विक निवेशकों और नीति-निर्माताओं के साथ अपने संबंध और मजबूत करने की है।

 

Tags: Piyush Goyal , BJP , Bharatiya Janata Party , London

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD