Sunday, 28 June 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल के सबसे दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में मसीहा बनकर पहुंचे सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बड़ा भंगाल में सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोले, राजनीति करने नहीं दुख-दर्द बांटने आया हूं पूर्व विधायक स. दर्शन सिंह शिवालिक अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' में शामिल हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भूपेंद्र यादव ने राजस्थान के अलवर में बाघों के पुनर्वास पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया बिहार में प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस : सीएम सम्राट चौधरी अमरावती में कार के कंटेनर से टकराने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी' सेशेल्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ उपाधि से सम्मानित किया बेंगलुरु में टनल रोड परियोजना का शिलान्यास पीएम नरेंद्र मोदी और पैट्रिक हर्मिनी की द्विपक्षीय वार्ता बैडमिंटन खेलते दिखे ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले-फिट रहना भी जनसेवा का हिस्सा नरेंद्र मोदी को सेशेल्स स्टेट हाउस में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल फीफा वर्ल्ड कप : डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप : पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी 29 जून का पंचांग : पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की करें पूजा, दोपहर 12:03 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त यूपीआईटीएस-2026 के चौथे संस्करण का ऐलान, 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन दिल्ली में तीन दिवसीय 'त्रिपुरा ग्लोबल पाइनएप्पल फेस्टिवल' का उद्घाटन सीएम रेखा गुप्ता ने कोचिंग सेंटरों को आग से सुरक्षा के उपाय करने के लिए एक महीने का दिया समय

 

जगत सिंह नेगी ने चण्डीगढ़ से चेरी एवं प्लम की पहली निर्यात खेप को ओमान के लिए हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अंतरराष्ट्रीय बाजारों की ओर बढ़ा हिमाचल का एक और कदम

Jagat Singh Negi, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

शिमला , 27 Jun 2026

Last updated on: Jun 27, 2026, 18:16 IST

राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज चण्डीगढ़ से ओमान के लिए शिमला जिले के जड़ोल-टिक्कर एवं बागी क्षेत्र के छः प्रगतिशील किसानों द्वारा उत्पादित 400 किलोग्राम चेरी एवं 400 किलोग्राम प्लम की प्रथम निर्यात खेप को हरी झण्डी दिखाकर हवाई मार्ग से रवाना किया। यह प्रदेश के बागवानी क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण क्षण है।

इस अवसर पर बागवानी मंत्री ने कहा कि मध्य-पूर्व एवं खाड़ी के देश हिमाचल प्रदेश के फलों के लिए एक बड़े एवं संभावनाशील निर्यात बाजार के रूप में उभर रहे हैं। यह पहल प्रदेश के स्टोन फ्रूट्स के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों के नए द्वार खोलेगी तथा किसानों को उनकी उपज का बेहतर एवं लाभकारी मूल्य दिलवाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

जगत सिंह नेगी ने किसानों से आह्वान किया कि वे अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाली किस्मों का उत्पादन करें, ताकि हिमाचल प्रदेश के फल वैश्विक बाजारों में अपनी विशिष्ट पहचान बना सकें। उन्होंने कहा कि यह केवल शुरुआत है तथा भविष्य में सेब सहित अन्य बागवानी उत्पादों के निर्यात की संभावनाओं का भी विस्तार किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि एचपीएमसी बागवानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्यात के नए अवसर विकसित करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल प्रदेश के बागवानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश को वैश्विक फल निर्यात मानचित्र पर सशक्त पहचान दिलाने में महत्त्वपूर्ण सिद्ध होगी।

यह पहल एचपीएमसी द्वारा कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीईडीए), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से की गई है। इस निर्यात से संबंधित ग्रेडिंग, पैकिंग, गुणवत्ता परीक्षण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का व्यय एचपीएमसी द्वारा एपीईडीए के सहयोग से वहन किया गया है, ताकि किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचने में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। 

हवाई परिवहन के माध्यम से फल अपनी ताजगी एवं उत्कृष्ट गुणवत्ता बनाए रखते हुए शीघ्र ही विदेशी बाजार तक पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 7 जून को ठियोग में एपीईडीए एवं एचपीएमसी द्वारा स्टोन फ्रूट उत्पादक किसानों के लिए एक संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया था। 

कार्यशाला में मध्य पूर्व एवं खाड़ी देशों के बाजारों में हिमाचल प्रदेश के स्टोन फ्रूट्स के निर्यात को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा हुई थी तथा प्रथम निर्यात खेप भेजने का निर्णय लिया गया था उसी निर्णय के अनुरूप आज यह पहली निर्यात खेप सफलतापूर्वक रवाना की गई। इस अवसर पर एचपीएमसी के प्रबंध निदेशक डी.सी. राणा, महाप्रबंधक सनी शर्मा तथा एपीईडीए के क्षेत्रीय अधिकारी हरप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।

 

Tags: Jagat Singh Negi , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD