Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें धूरीगांव बालियां और बटूहा में आयोजित किया गया "लोक मिलनी" कार्यक्रम बुजुर्गों की सेवा और देखभाल के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध सीएम सम्राट चौधरी ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 3.96 लाख किसानों को 200 करोड़ की सहायता राशि जारी की निशांत कुमार यादव से मिले क्राफ़ेड व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल आपदा प्रबन्धन उप-परियोजना के तहत परामर्श बैठक आयोजित 25 जून से 24 जुलाई तक एस.आई.आऱ के अंतर्गत बी.एल.ओ घर-घर जाकर मतदाताओं से भरवाएंगे गणना पत्रः आशिका जैन रयात बाहरा यूनिवर्सिटी ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस असम में 40,000 से ज्यादा स्कूलों में 'ओलंपिक वैल्यूज एजुकेशन प्रोग्राम' शुरू : हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस की रैली के कारण छूटी कई छात्रों की नीट परीक्षा, जवाबदेही से नहीं बच सकते राहुल : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने इस एथलीट को गिफ्ट किया मोतीचूर लड्डू का डिब्बा, लोगों का खींचा ध्यान विधान परिषद चुनाव : महायुति गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की छिंदवाड़ा में बैतूल हाईवे पर पिकअप और ट्रक में टक्कर; पांच की मौत, 20 घायल अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई : योगी आदित्यनाथ सुब्रह्मण्यम जयशंकर पहुंचे मंगोलिया राम नाम की माला पहनाकर सिर पर रमाई गई भस्म, त्रिपुंड व त्रिनेत्र से सजे बाबा महाकाल 23 जून का पंचांग : सुबह 09:12 से 10:55 बजे तक न करें कोई शुभ काम, हनुमान जी की पूजा विशेष फलदाई शाहपुर विधानसभा के सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सुबह होगा योग सत्र : केवल सिंह पठानिया धूरी हलके के गांव बुगरा और जहांगीर में चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने की लोक मिलनी रक्षा खड़से ने मुंबई स्थित एसएआई क्षेत्रीय केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह में भाग लिया

 

25 जून से 24 जुलाई तक एस.आई.आऱ के अंतर्गत बी.एल.ओ घर-घर जाकर मतदाताओं से भरवाएंगे गणना पत्रः आशिका जैन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बी.एल.ओज को सहयोग देने की अपील की

Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

होशियारपुर , 22 Jun 2026

Last updated on: Jun 22, 2026, 15:22 IST

डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी ने आज जिले की विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन- 2026 के दूसरे चरण संबंधी कार्यक्रम की जानकारी दी और निर्वाचन प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग की अपील की। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) की ओर से घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरवाए जाएंगे। 

इस दौरान उन्होंने राजनीतिक दलों के नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों (बी.एल.ए.) से बीएलओ को पूरा सहयोग देने की अपील की। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 24 जुलाई तक मतदान केंद्रों के रैशनलाइजेशन का कार्य भी पूरा किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक होगी, वहां नए मतदान केंद्र स्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर आयोग को भेजे जाएंगे।

उन्होंने राजनीतिक दलों से विधानसभा क्षेत्र स्तर पर बीएलए-1 तथा बूथ स्तर पर बीएलए-2 की नियुक्तियां शीघ्र सुनिश्चित करने तथा उनकी सूचनाएं संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रेश अधिकारियों एवं जिला चुनाव कार्यालय को उपलब्ध करवाने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए-1 एवं बीएलए-2 संबंधित निर्वाचन अधिकारियों द्वारा आयोजित बैठकों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। 

उन्होंने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-2026 के सफल संचालन के लिए सभी राजनीतिक दलों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैठक के बाद भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर ज़िला निर्वाचन अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की ओर से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में जिला स्तर पर बने वोटिंग मशीनों के वेयर हाउस की जून-2026 की तिमाही पड़ताल (वेयर हाउस खोलकर अंदरुनी हालात की) की गई। 

पड़ताल प्रक्रिया के तहत सभी संबंधित रिकॉर्ड, लॉगबुक एवं एंट्री रजिस्टरों की भी जांच की गई ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईवीएम वेयरहाउस की तिमाही पड़ताल एक नियमित एवं आवश्यक प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखना है। 

उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि जिले में वेयरहाउस की व्यवस्था उच्चतम मानकों के अनुरूप पाई गई है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर कहा कि चुनाव आयोग की यह पहल लोकतांत्रिक प्रक्रिया में आम जनता के विश्वास को मजबूत करती है और मशीनों की निष्पक्षता को लेकर फैलाई जाने वाली भ्रांतियों को दूर करने में सहायक है।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) निधि कुमुद बंबाह, सहायक कमिश्नर (अंडर ट्रेनिंग) गुरकंवल सिंह, आम आदमी पार्टी से जय राम, इंडियन नेशनल कांग्रेस से रजनीश टंडन, भाजपा से भूषण कुमार शर्मा, बसपा से मदन सिंह बैंस, सी.पी.आई (एम) से गुरमेश सिंह, शिरोमणि अकाली दल जगतार सिंह सिंह के अलावा नोडल अधिकारी ईवीएमज बलविंदर सिंह, तहसीलदार चुनाव रमनदीप कौर, चुनाव कानूनगो लखवीर सिंह भी मौजूद थे।

 

Tags: Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD