Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें निशांत कुमार यादव से मिले क्राफ़ेड व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल आपदा प्रबन्धन उप-परियोजना के तहत परामर्श बैठक आयोजित 25 जून से 24 जुलाई तक एस.आई.आऱ के अंतर्गत बी.एल.ओ घर-घर जाकर मतदाताओं से भरवाएंगे गणना पत्रः आशिका जैन रयात बाहरा यूनिवर्सिटी ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस असम में 40,000 से ज्यादा स्कूलों में 'ओलंपिक वैल्यूज एजुकेशन प्रोग्राम' शुरू : हिमंता बिस्वा सरमा कांग्रेस की रैली के कारण छूटी कई छात्रों की नीट परीक्षा, जवाबदेही से नहीं बच सकते राहुल : सुधांशु त्रिवेदी 'अल्फा' के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने इस एथलीट को गिफ्ट किया मोतीचूर लड्डू का डिब्बा, लोगों का खींचा ध्यान विधान परिषद चुनाव : महायुति गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की छिंदवाड़ा में बैतूल हाईवे पर पिकअप और ट्रक में टक्कर; पांच की मौत, 20 घायल अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई : योगी आदित्यनाथ सुब्रह्मण्यम जयशंकर पहुंचे मंगोलिया राम नाम की माला पहनाकर सिर पर रमाई गई भस्म, त्रिपुंड व त्रिनेत्र से सजे बाबा महाकाल 23 जून का पंचांग : सुबह 09:12 से 10:55 बजे तक न करें कोई शुभ काम, हनुमान जी की पूजा विशेष फलदाई शाहपुर विधानसभा के सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सुबह होगा योग सत्र : केवल सिंह पठानिया धूरी हलके के गांव बुगरा और जहांगीर में चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने की लोक मिलनी रक्षा खड़से ने मुंबई स्थित एसएआई क्षेत्रीय केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह में भाग लिया गांव बादशाहपुर में 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की हुई शुरुआत द्रौपदी मुर्मु ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रबंधन क्षेत्र का अवलोकन किया उत्तर प्रदेश में पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनता : योगी आदित्यनाथ

 

कांग्रेस की रैली के कारण छूटी कई छात्रों की नीट परीक्षा, जवाबदेही से नहीं बच सकते राहुल : सुधांशु त्रिवेदी

Sudhanshu Trivedi, Bharatiya Janata Party, BJP, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Jun 2026

Last updated on: Jun 22, 2026, 15:01 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक में रैली के कारण कुछ छात्रों की नीट परीक्षा छूटने पर कांग्रेस नेतृत्व से जवाब मांगा है। सोमवार को पार्टी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि इस घटनाक्रम पर कांग्रेस और राहुल गांधी जवाबदेही से बच नहीं सकते हैं। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने अपने बयान में कहा, "यह दुखद और चिंताजनक है कि रविवार को बेंगलुरु में कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की रैली की वजह से कई परीक्षार्थी नीट की परीक्षा देने से वंचित रह गए।"

उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा, "एक तरफ कांग्रेस पार्टी के नेता कोटा में जाकर परीक्षा से मात्र 72 घंटे पहले छात्रों को अटेंशन डाइवर्ट करने, भ्रमित करने का कार्य करते हैं। दूसरी तरफ उनकी सरकार छात्रों को, जो एग्जाम देने जा रहे थे, अपनी रैली के कारण परीक्षा देने से वंचित रह जाने देती है।"

सुधांशु त्रिवेदी ने पूछा, "आपको नीट परीक्षा का समय पता था और दिन भी पता था, क्या आप कम से कम अपनी रैली का समय नहीं बदल सकते थे?" भाजपा सांसद ने कहा, "इससे बात स्पष्ट है कि कांग्रेस के लिए राजनीति ऊपर है और छात्रहित नीचे। इसलिए सीधा सवाल राहुल गांधी से है और विशेष तौर पर जब कि जिन परीक्षार्थियों की परीक्षा मिस हो गई है, वो नहीं दे पाए, उनके अभिभावकों ने राहुल गांधी से सीधे शिकायत दर्ज की है और सवाल किया है।

मुझे लगता है ये सवाल सिर्फ उन चंद अभिभावकों का नहीं है, ये पूरे देश का एक सवाल है, कांग्रेस और राहुल गांधी इस जवाबदेही से बच नहीं सकते हैं।" सुधांशु त्रिवेदी ने यह भी कहा, "एक तरफ जब प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता से लौटे तो वह 45 मिनट दिल्ली एयरपोर्ट पर इसलिए रुके रहे, ताकि नीट के परीक्षार्थी अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं और ट्रैफिक रुकने पर किसी परीक्षार्थी को असुविधा न हो। यह भाजपा की सोच है, लेकिन दूसरी तरफ कांग्रेस की सोच है कि राजनीति के लिए आप रैली का समय कुछ मिनट या घंटे भी परिवर्तित नहीं कर सकते हैं।"

 

Tags: Sudhanshu Trivedi , Bharatiya Janata Party , BJP , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD