Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें छिंदवाड़ा में बैतूल हाईवे पर पिकअप और ट्रक में टक्कर; पांच की मौत, 20 घायल अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं, आरोपियों पर तत्काल करें कार्रवाई : योगी आदित्यनाथ सुब्रह्मण्यम जयशंकर पहुंचे मंगोलिया राम नाम की माला पहनाकर सिर पर रमाई गई भस्म, त्रिपुंड व त्रिनेत्र से सजे बाबा महाकाल 23 जून का पंचांग : सुबह 09:12 से 10:55 बजे तक न करें कोई शुभ काम, हनुमान जी की पूजा विशेष फलदाई शाहपुर विधानसभा के सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सुबह होगा योग सत्र : केवल सिंह पठानिया धूरी हलके के गांव बुगरा और जहांगीर में चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने की लोक मिलनी रक्षा खड़से ने मुंबई स्थित एसएआई क्षेत्रीय केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह में भाग लिया गांव बादशाहपुर में 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की हुई शुरुआत द्रौपदी मुर्मु ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रबंधन क्षेत्र का अवलोकन किया उत्तर प्रदेश में पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनता : योगी आदित्यनाथ भारत और अमेरिका इस हफ्ते अंतरिम व्यापारिक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए व्यापार वार्ता करेंगे : पीयूष गोयल खाली पेट लीची खाना पड़ सकता है भारी? अचानक गिर सकता है ब्लड शुगर फीफा वर्ल्ड कप : सऊदी अरब को 4-0 से रौंदकर शीर्ष पर पहुंचा स्पेन, मिकेल ओयारजाबल ने किए दो गोल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी और ब्लैक टी में कौन है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद? जरूरत से ज्यादा सोना सेहत के लिए खतरनाक, शरीर देता है गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की चेतावनी हॉकी : भारत ने नीदरलैंड को हराया, जुगराज, अभिषेक और राजिंदर ने किए गोल सरकार बहस के लिए तैयार, मानसून सत्र में विपक्ष पॉलिटिक्स करेगा तो वैसा ही जवाब मिलेगा : सीएम देवेंद्र फडणवीस त्रिकोणीय सीरीज : दांबुला में वैभव का तूफान, भारत-ए ने फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराया पश्चिम बंगाल में ट्रेलर से टकराई यात्री बस, 4 की मौत; 57 घायल सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल : नायब सिंह सैनी

 

धूरी हलके के गांव बुगरा और जहांगीर में चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने की लोक मिलनी

पंजाब सरकार ने चार वर्षों में हर गारंटी को हकीकत में बदला: दलवीर सिंह ढिल्लों

Dalvir Singh Dhillon, AAP Punjab, Dhuri
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

धूरी , 21 Jun 2026

Last updated on: Jun 22, 2026, 13:22 IST

धूरी हलके के गांव बुगरा और जहांगीर में पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों द्वारा लोक मिलनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं तथा विश्वास दिलाया कि प्रत्येक मांग का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।

चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पिछले चार वर्षों के दौरान जनता से किए गए सभी प्रमुख वादों और गारंटियों को पूरा कर जनकल्याण की नई मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, रोजगार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में सरकार द्वारा ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं, जिनका लाभ सीधे आम लोगों को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि धूरी हलके के विकास के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और क्षेत्र के प्रत्येक गांव में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

इस अवसर पर ब्लॉक समिति चेयरमैन रणजोध सिंह, लघु उद्योग निदेशक अनिल मित्तल, जिला परिषद सदस्य हरजिंदर सिंह कांझला, ट्रेड विंग धूरी के चेयरमैन पुष्पिंदर शर्मा, अमृतपाल सिंह घनौरी कलां सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

Tags: Dalvir Singh Dhillon , AAP Punjab , Dhuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD