Friday, 19 June 2026

 

 

खास खबरें पंजाब सरकार ने तीन ज़िलों में दिल की स्वास्थ्य जांच के लिए ए.आई. आधारित उपकरण स्थापित करने हेतु सी.एच.आर.आई. के साथ साझेदारी की पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की : हरपाल सिंह चीमा 5 बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान ; पंजाब सरकार ने करवाया परिवारों से पुन: मिलाप : डॉ. बलजीत कौर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : डॉ धनी राम शांडिल योग केवल व्यायाम नहीं, संपूर्ण जीवन पद्धति है : नायब सिंह सैनी जापान की संसद और शीर्ष नेताओं तक पहुंचा श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश निशांत कुमार यादव ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों की समीक्षा की अश्विनी वैष्णव ने स्टेशन प्रबंधन को अधिक कुशल बनाने के लिए स्टेशन मास्टरों को सशक्त बनाने हेतु व्यापक उपायों की समीक्षा की धूरी हलके के प्रत्येक व्यापारी तक पहुंचेगा पंजाब राज्य व्यापारी आयोग: चेयरमैन पुष्पिंदर शर्मा केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 12.70 लाख पार निर्मला सीतारमण ने पूर्वोत्तर की सबसे बड़ी ऑर्गेनिक मसाला प्रोसेसिंग यूनिट का किया उद्घाटन पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी काबिलियत से दुनिया के बड़े देशों का भरोसा लगातार जीत रहा : सुधांशु त्रिवेदी बीजेपी सरकार का हमें सादगी का उपदेश और खुद कर रहे ऐशो-आराम : प्रो. संपत सिंह ने सरकार के दोहरे मापदंडों पर उठाए सवाल ब्रम शंकर जिम्पा ने डिजिटल लाइब्रेरी में किया 30 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन नीट री-एग्जाम से पहले अरविंद केजरीवाल का छात्रों को संदेश, बोले- 'तनाव छोड़ें, मेहनत पर रखें भरोसा' विकास की राजनीति से प्रभावित होकर भाजपा-एनडीए में शामिल हो रहे नेता : रक्षा खडसे नारा लोकेश ने सीएम सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात राममंदिर चढ़ावा विवाद पर सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, एसआईटी दूध का दूध और पानी का पानी करेगी 20 जून का पंचांग : उत्तर-पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, दोपहर 12:09 से 12:57 बजे तक अभिजित मुहूर्त देहरादून में 'रन फॉर योग' का आयोजन, पुष्कर सिंह धामी बोले- योग साधना का केंद्र रही है देवभूमि कोलकाता में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने 'दौड़ से ध्यान' मैराथन को दिखाई हरी झंडी

 

ब्रम शंकर जिम्पा ने डिजिटल लाइब्रेरी में किया 30 किलोवाट सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन

वर्धमान ग्रुप ने सी.एस.आऱ कार्यक्रम के अंतर्गत सोलर पावर प्लांट स्थापित करने में दिया आर्थिक सहयोग

Bram Shanker Jimpa, AAP Punjab, Hoshiarpur
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

होशियारपुर , 19 Jun 2026

Last updated on: Jun 19, 2026, 15:11 IST

विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने वीरवार को डिजिटल लाइब्रेरी, होशियारपुर में 11.50 लाख रुपए की लागत से स्थापित 30 किलोवाट क्षमता वाले सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि वर्धमान ग्रुप द्वारा अपने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) कार्यक्रम के तहत उपलब्ध करवाया गया यह प्रोजेक्ट न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि इससे लाइब्रेरी के बिजली खर्च में 75 प्रतिशत से अधिक की कमी आएगी और विद्यार्थियों को निर्बाध सुविधाएं उपलब्ध होती रहेंगी।

ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि दिसंबर 2023 में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी पिछले दो वर्षों से डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन के मार्गदर्शन व जिला रेड क्रॉस सोसायटी, होशियारपुर के प्रबंधन में सफलतापूर्वक संचालित हो रही है। उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक सप्ताह के सातों दिन खुली रहने वाली यह लाइब्रेरी आज जिले के विद्यार्थियों के लिए एक प्रमुख अध्ययन केंद्र बन चुकी है, जहां 1300 से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं और प्रतिदिन 150 से अधिक विद्यार्थी स्व-अध्ययन एवं ऑनलाइन पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान यहां अध्ययन करने वाले अनेक युवाओं ने राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। हाल ही में 14 विद्यार्थियों ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, जबकि दो युवाओं ने पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के रूप में ज्वाइन किया है। 

इसके अलावा चार विद्यार्थियों ने यूजीसी-नेट, दो विद्यार्थियों ने बैंक पीओ परीक्षा उत्तीर्ण की है तथा एक विद्यार्थी पीएसपीसीएल में एसडीओ के पद पर नियुक्त हुआ है। कई विद्यार्थियों ने शैक्षणिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश भी प्राप्त किया है।

विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने वर्धमान ग्रुप का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उद्योग जगत और समाज के संयुक्त प्रयासों से शिक्षा और युवा सशक्तिकरण को नई दिशा मिल सकती है। उन्होंने जिला रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा विद्यार्थियों के हित में किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

इस अवसर पर एस.डी.एम होशियारपुर परमप्रीत सिंह, वर्धमान ग्रुप की ओर से ग्रुप हेड इंद्रमोहन जीत सिंह सिद्धू, डायरेक्टर फाइनेंस तरुण चावला, चीफ सिक्योरिटी हेड प्रदीप दड़वाल तथा इलेक्ट्रिकल हेड सरबजीत सिंह, रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव मंगेश सूद, संयुक्त सचिव आदित्य राणा, डिजिटल लाइब्रेरी के लाइब्रेरियन विजय कुमार तथा राजीव बजाज भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD