Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें 52 महीने, 12 तारीखें और शून्य परिणाम : पंजाब की महिलाओं के साथ सबसे बड़ा धक्का कर रही है मान सरकार : तरुण चुग भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने स्कूल फीस में मनमानी बढ़ोतरी पर लगाम लगाई, वार्षिक बढ़ोतरी की सीमा 5 प्रतिशत तय निर्मला सीतारमण ने वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एनपीसीआई के सीईओ और सीपीएआई के प्रतिनिधियों से मुलाकात की सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने की बत्सेत्सेग बटमुंख से मुलाकात उखना खुरेलसुख से मिले सुब्रह्मण्यम जयशंकर बलबीर सिंह सिद्धू ने नरेंद्र पाल सिंह को ओबीसी सेल के जिला उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र सौंपा शिक्षण संस्थान बंद करने के बहाने खोजने के बजाय छात्र संख्या बढ़ाने पर ध्यान दें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग लगने से 3 की मौत, बचाव अभियान जारी प्रदेश सरकार गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध : आरती सिंह राव वर्ल्ड एथलेटिक्स के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी सीएम हर्ष संघवी से की भेंट कांग्रेस सरकार के प्रयासों से 137 करोड़ रुपये से सुदृढ़ होगी चैल-चौक-जंजैहली सड़कः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन मोहाली के 12वें समर कैंप का भव्य समापन समारोह धूरीगांव बालियां और बटूहा में आयोजित किया गया "लोक मिलनी" कार्यक्रम बुजुर्गों की सेवा और देखभाल के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध सीएम सम्राट चौधरी ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 3.96 लाख किसानों को 200 करोड़ की सहायता राशि जारी की निशांत कुमार यादव से मिले क्राफ़ेड व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर : पीयूष गोयल आपदा प्रबन्धन उप-परियोजना के तहत परामर्श बैठक आयोजित 25 जून से 24 जुलाई तक एस.आई.आऱ के अंतर्गत बी.एल.ओ घर-घर जाकर मतदाताओं से भरवाएंगे गणना पत्रः आशिका जैन रयात बाहरा यूनिवर्सिटी ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

 

बुजुर्गों की सेवा और देखभाल के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध

पिछले तीन वर्षों में वृद्धाश्रमों के लिए 15.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी : डॉ. बलजीत कौर"

Dr Baljit Kaur, AAP Punjab
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Jun 2026

Last updated on: Jun 22, 2026, 16:31 IST

पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में तीन वर्षों के दौरान 18 सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से संचालित किए जा रहे वृद्धाश्रमों को कुल 15.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 4.93 करोड़ रुपये, 2024-25 के दौरान 6.67 करोड़ रुपये और 2025-26 के दौरान 4.10 करोड़ रुपये की अनुदान राशि जारी की गई है। 

वर्तमान समय में राज्य के इन वृद्धाश्रमों में 641 बुजुर्गों को लाभ मिल रहा है, जिन्हें आवास, पौष्टिक भोजन और स्वास्थ्य देखभाल जैसी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। बुजुर्गों को हमारे परिवारों की जड़ें और अमूल्य विरासत बताते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा, "जिन माता-पिता ने अपना पूरा जीवन परिवारों को संवारने के लिए समर्पित किया, उन्हें बुढ़ापे में सम्मान और सहारा देना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।"

बुजुर्गों की भलाई के लिए सरकार के अन्य महत्वपूर्ण प्रयास :

'क्वालिटी ऑफ लाइफ' पर जोर : सरकार का उद्देश्य केवल वित्तीय सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि वृद्धाश्रमों में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं, मनोरंजन और घर जैसा वातावरण सुनिश्चित करना है। अधिकारियों को लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

एल्डर हेल्पलाइन 14567 : बुजुर्गों के साथ किसी भी प्रकार की उपेक्षा, दुर्व्यवहार या शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तत्काल सहायता और शिकायत निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबर 14567 पूरी तरह कार्यशील है।

समाज से अपील : कैबिनेट मंत्री ने समाज से अपील की कि सरकार बेसहारा बुजुर्गों का सहारा बन रही है, लेकिन हम सभी को मिलकर ऐसा वातावरण तैयार करना चाहिए, जहां हर बुजुर्ग अपने परिवार में सुरक्षित महसूस करे।

 

Tags: Dr Baljit Kaur , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD