Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें पंजाब पुलिस द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित ‘छबील’ लगाई गई एलपीयू ने 7वें एलपीयू नेस्ट स्टडी ग्रांट अवार्ड समारोह में 58 होनहार छात्रों को ₹58 लाख के स्टडी ग्रांट दिए पंजाब मंडी बोर्ड ने स्थापित किए विकास के नए कीर्तिमान : हरचंद सिंह बरसट सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बनेगा आंध्र प्रदेश, चंद्रबाबू नायडू ने सिंगापुर के निवेशकों को दिया न्योता जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे फ्रांस के एवियन 4 और 5 जुलाई को होगा बोह घाटी युवा उत्सव : केवल सिंह पठानिया लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 0.71 प्रतिशत की बढ़त; निफ्टी 24,000 स्तर के करीब एस.आई.आर. कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बी.एल.ओज. को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग : आशिका जैन ओम बिरला ने नई दिल्ली में विकसित भारत युवा संसद 2026 का उद्घाटन किया फ्रांस में जी-7 समिट से पहले नरेंद्र मोदी जिनेवा पहुंचे पटना कोचिंग विवाद पर चिराग पासवान बोले- कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान माइक्रोसॉफ्ट और आईआईएम लखनऊ में चितकारा यूनिवर्सिटी के स्टार्टअप्स ने दिखाई प्रतिभा "साडे बुजुर्ग साडा माण ": बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार की महत्वपूर्ण पहल; वृद्धाश्रमों के लिए 4.10 करोड़ रुपये जारी : डॉ. बलजीत कौर हरजोत सिंह बैंस ने रात 1 बजे अमृतसर में सफाई अभियान की अगुवाई की पूर्वी अफगानिस्तान में गाड़ी पलटने से बच्चे समेत चार लोगों की मौत, चार घायलों में कुछ की हालत गंभीर 'चुनौतियों के बावजूद पीएम मोदी ने जनता को दी राहत', पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर प्रह्लाद जोशी का बयान डोनाल्ड ट्रंप ने इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट से की मुलाकात आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक में बने ओपन एयर थियेटर पर बिखरेगी शौर्य की रंगीन आभा, अनिल विज ने जांची लाइट एंड साउंड शो की भव्यता GMADA के हजारों करोड़ रुपये के बकाए वसूलने में विफल रही आप सरकार : बलबीर सिद्धू सोहा अली खान ने बेटी को दिया बचपन का सबसे प्यारा खिलौना, बोलीं- 'वही खुशी देना चाहती हूं, जो मुझे मिली थी'

 

एस.आई.आर. कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बी.एल.ओज. को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग : आशिका जैन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधान सभा चब्बेवाल के प्रशिक्षण कार्यक्रम का लिया जायजा

Aashika Jain, DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Hoshiarpur
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

होशियारपुर , 16 Jun 2026

Last updated on: Jun 16, 2026, 16:07 IST

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) कार्यक्रम को जिले में प्रभावी एवं सुचारु रूप से लागू करने के उद्देश्य से ई.आर.ओज की ओर से बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओज.) को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र 044 चब्बेवाल के प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंगलवार को डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, सटीक बनाने में बी.एल.ओ. की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियों को अपडेट करने का कार्य पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके और किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे।

उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों से कहा कि वे निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें तथा मतदाता सूची संबंधी कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित बी.एल.ओज. मतदाताओं को भी जागरूक करने में अहम भूमिका निभाएंगे, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा।

इस दौरान असेंबली लेवल मास्टर ट्रेनर डॉ. प्रदीप कौर, विजय कुमार, हरदीप सिंह तथा दविंदर सिंह ने बी.एल.ओ. को एस.आई.आर. कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं, प्रक्रियाओं और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) निधि कुमुद बंबाह, तहसीलदार चुनाव रमनदीप कौर तथा चुनाव कानूनगो लखबीर सिंह भी उपस्थित थे।

 

Tags: Aashika Jain , DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD