Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें गतका एसोसिएशन पंजाब ने मनाया विश्व गतका दिवस आयुर्वेदिक विभाग द्वारा जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया ज़िला स्तरीय योग दिवस समागम : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन ग्राउंड में 1500 से अधिक लोगों ने किया योग प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रदान कर रहे हैं बेहतरीन सुविधाएंः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मलविंदर सिंह कंग ने खरड़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा किया 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्वव्यापी जन आंदोलन बनाया : जयराम ठाकुर चंडीगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के दौरान SIR प्रक्रिया के प्रति किया गया जागरूकता प्रसार महाराजा रणजीत सिंह युग को फिर से स्थापित करने के दावों पर कांग्रेस का नितिन नबीन पर तंज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया जिला न्यायालय परिसर, सेक्टर-43, चंडीगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लगभग दो हजार लोगों के साथ किया योगाभ्यास योग के प्रति उत्साहपूर्ण जनभागीदारी के साथ चंडीगढ़ में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में हजारों लोगों के साथ किया योगाभ्यास अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब में कार्यक्रम का आयोजन पंजाब सरकार द्वारा बुजुर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों में 1.11 लाख से अधिक बुजुर्गों की भागीदारी दर्ज : डॉ. बलजीत कौर गुलाब चंद कटारिया ने SIR-2026 अभियान में सक्रिय सहभागिता का किया आह्वान एलपीयू में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में नितिन नबीन शामिल हुए फ्यूजन फेस्ट 2026 में दिव्यांग कलाकारों के लिए ₹5 लाख पुरस्कार की घोषणा मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जोल सप्पड़ में 35 करोड़ रुपए से बनने वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास किया गैंगस्टर मॉड्यूल से जुड़े तीन आरोपी अमृतसर से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

 

गैंगस्टर मॉड्यूल से जुड़े तीन आरोपी अमृतसर से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

गैंगवारों और जबरन वसूली में शामिल विदेश-आधारित गैंगस्टरों के निर्देशों पर काम कर रहे थे गिरफ्तार आरोपी : डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Amritsar Police, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 21 Jun 2026

Last updated on: Jun 22, 2026, 10:34 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के दौरान संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता के तहत स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) जालंधर ने केंद्रीय एजेंसी के समन्वय के माध्यम से विदेश-आधारित हैंडलरों से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश करके इसके तीन गुर्गों को तीन आधुनिक पिस्तौलों (विदेशी) और गोला-बारूद सहित गिरफ्तार किया है।

यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बटाला के वड्डा थेथरके निवासी अनमोल सिंह उर्फ मोहला, बटाला के शाहपुर जाजन निवासी जगरूप सिंह उर्फ रूपा और अमृतसर के गेट हकीमां स्थित कवरियां वाली पुली के निवासी मोहित कुमार उर्फ जोबन के रूप में हुई है।

यह सफलता एक अन्य आरोपी को पहले 26 आधुनिक हथियारों, जिनमें एक एके-47 राइफल और 25 पिस्तौलें शामिल थीं, सहित गिरफ्तार किए जाने के कुछ समय बाद ही सामने आई है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विदेश-आधारित गैंगस्टरों के निर्देशों पर काम कर रहे थे, जो पंजाब में गैंगवार, जबरन वसूली और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल हैं।

अपने हैंडलरों के निर्देशों पर उक्त आरोपी हथियारों की खेप हासिल करके आगे आपराधिक कार्रवाइयों को अंजाम देते थे। डीजीपी ने कहा कि समग्र नेटवर्क का पता लगाने, अन्य आरोपियों की पहचान, पिछली आपराधिक गतिविधियों की गुत्थी सुलझाने और विदेशी हैंडलरों के इशारे पर काम कर रहे संगठित अपराध सिंडिकेट के खात्मे आदि को केंद्र में रखकर आगे की जांच की जा रही है।

कार्रवाई के विवरण साझा करते हुए एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन में पुलिस टीमों ने अनमोल उर्फ मोहला, जगरूप उर्फ रूपा और मोहित उर्फ जोबन को तीन विदेशी एवं आधुनिक पिस्तौलों और गोली-बारूद सहित गिरफ्तार कर लिया। एआईजी ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अनमोल और मोहित सितंबर 2025 में कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर में दर्ज हत्या के मामले और जून 2026 में बटाला में दर्ज हत्या की कोशिश के मामले में भी शामिल थे।

इसके अलावा अनमोल और उसके साथियों को ऐसे कई अन्य काम भी सौंपे गए थे, जिन्हें पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। इस संबंध में शस्त्र अधिनियम की धारा 25 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111 तथा 61(2) के तहत पुलिस थाना एसएसओसी अमृतसर में एफआईआर संख्या 40 दिनांक 20.06.2026 दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD