Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें रक्षा खड़से ने मुंबई स्थित एसएआई क्षेत्रीय केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह में भाग लिया गांव बादशाहपुर में 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की हुई शुरुआत द्रौपदी मुर्मु ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रबंधन क्षेत्र का अवलोकन किया उत्तर प्रदेश में पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनता : योगी आदित्यनाथ भारत और अमेरिका इस हफ्ते अंतरिम व्यापारिक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए व्यापार वार्ता करेंगे : पीयूष गोयल खाली पेट लीची खाना पड़ सकता है भारी? अचानक गिर सकता है ब्लड शुगर फीफा वर्ल्ड कप : सऊदी अरब को 4-0 से रौंदकर शीर्ष पर पहुंचा स्पेन, मिकेल ओयारजाबल ने किए दो गोल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी और ब्लैक टी में कौन है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद? जरूरत से ज्यादा सोना सेहत के लिए खतरनाक, शरीर देता है गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की चेतावनी हॉकी : भारत ने नीदरलैंड को हराया, जुगराज, अभिषेक और राजिंदर ने किए गोल सरकार बहस के लिए तैयार, मानसून सत्र में विपक्ष पॉलिटिक्स करेगा तो वैसा ही जवाब मिलेगा : सीएम देवेंद्र फडणवीस त्रिकोणीय सीरीज : दांबुला में वैभव का तूफान, भारत-ए ने फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराया पश्चिम बंगाल में ट्रेलर से टकराई यात्री बस, 4 की मौत; 57 घायल सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल : नायब सिंह सैनी योग शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, कक्षा 3 से 9 तक पाठ्यक्रम में होगा शामिल पंचकूला हुआ योगमय, राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में नायब सिंह सैनी ने हजारों लोगों संग किया योग जापान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान हुआ भव्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हरियाणा लोक भवन में उत्साह पूर्वक मनाया गया 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महिलाओं को मिलेगी घर-द्वार पर एआई-आधारित मुफ्त स्क्रीनिंग की सुविधा बिहार के गया में झज्जर और चरखी दादरी की पीएनडीटी टीमों ने किया अंतरराज्यीय लिंग निर्धारण रैकेट का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विश्व की विधा बना योग : मनोहर लाल

 

अमृतसर: आम आदमी पार्टी ने तरुण चुघ के घर के बाहर किया प्रदर्शन, केंद्र से पंजाब का फंड जारी करने की मांग

Protest, Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP Punjab, Dr Inderbir Singh Nijjar, Dr Ajay Gupta, Jeevan Jyot Kaur, Amritsar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अमृतसर , 20 Jun 2026

Last updated on: Jun 20, 2026, 16:24 IST

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अमृतसर में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के घर का घेराव किया। इस दौरान पंजाब के मंत्री हरभजन सिंह, विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर, कुलदीप सिंह धालीवाल और अजय गुप्ता ने केंद्र सरकार पर पंजाब के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया।

आईएएनएस से आप विधायक इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा, "आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अमृतसर आ रहे हैं और लुधियाना जा रहे हैं। हम चाहते हैं कि वे पंजाब के प्रति भाजपा की नीति साफ करें। चंडीगढ़ पर उनका क्या रुख है? क्या वे इसे पंजाब का हिस्सा मानते हैं या नहीं? 

नदी के पानी को लेकर उनकी क्या नीति है, पंजाब का हक कितना है और कितना नहीं? हमारे बांधों को लेकर उनकी क्या नीति है और उन पर किसका कंट्रोल होना चाहिए? जो हमें फंड देने थे, उसके बारे में बताएं कि कब जारी होगा।" मंत्री हरभजन सिंह ने कहा, "आज अमृतसर में हम जो विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वह भाजपा की नीतियों और उसकी धर्म की राजनीति के खिलाफ है। 

भाजपा ने पंजाब में भी धार्मिक राजनीति लाने की कोशिश की है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। पंजाब गुरुओं और संतों की धरती है। हमारा संविधान धर्मनिरपेक्ष है और हमारा देश धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत पर बना है, हालांकि भाजपा इन सिद्धांतों का पालन नहीं कर रही है। 

केंद्र सरकार पंजाब के साथ भेदभाव कर रही है। पंजाब का फंड रोक दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर अन्य श्रोतों से पंजाब का विकास करवा रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पंजाब आए हुए हैं, ऐसे में हम उनसे मांग करते हैं कि पंजाब के प्रति अपना रुख स्पष्ट करें। 

इसके साथ ही हमारी मांग है कि पंजाब का जो रुका हुआ फंड है, उसे रिलीज किया जाए और पंजाब में धर्म की राजनीति बंद करें।" आप विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा, "आज का विरोध प्रदर्शन भाजपा के खिलाफ हो रहा है। हम भाजपा के राज्यसभा सांसद तरुण चुघ के घर के बाहर विरोध कर रहे हैं। इस विरोध के जरिए हम भाजपा की नीतियों और कामों का विरोध जताना चाहते हैं।"

 

Tags: Protest , Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP Punjab , Dr Inderbir Singh Nijjar , Dr Ajay Gupta , Jeevan Jyot Kaur , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD