Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें रक्षा खड़से ने मुंबई स्थित एसएआई क्षेत्रीय केन्द्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 समारोह में भाग लिया गांव बादशाहपुर में 55 लाख रुपये के विकास कार्यों की हुई शुरुआत द्रौपदी मुर्मु ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रबंधन क्षेत्र का अवलोकन किया उत्तर प्रदेश में पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनता : योगी आदित्यनाथ भारत और अमेरिका इस हफ्ते अंतरिम व्यापारिक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए व्यापार वार्ता करेंगे : पीयूष गोयल खाली पेट लीची खाना पड़ सकता है भारी? अचानक गिर सकता है ब्लड शुगर फीफा वर्ल्ड कप : सऊदी अरब को 4-0 से रौंदकर शीर्ष पर पहुंचा स्पेन, मिकेल ओयारजाबल ने किए दो गोल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ग्रीन टी और ब्लैक टी में कौन है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद? जरूरत से ज्यादा सोना सेहत के लिए खतरनाक, शरीर देता है गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की चेतावनी हॉकी : भारत ने नीदरलैंड को हराया, जुगराज, अभिषेक और राजिंदर ने किए गोल सरकार बहस के लिए तैयार, मानसून सत्र में विपक्ष पॉलिटिक्स करेगा तो वैसा ही जवाब मिलेगा : सीएम देवेंद्र फडणवीस त्रिकोणीय सीरीज : दांबुला में वैभव का तूफान, भारत-ए ने फाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रन से हराया पश्चिम बंगाल में ट्रेलर से टकराई यात्री बस, 4 की मौत; 57 घायल सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल : नायब सिंह सैनी योग शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, कक्षा 3 से 9 तक पाठ्यक्रम में होगा शामिल पंचकूला हुआ योगमय, राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में नायब सिंह सैनी ने हजारों लोगों संग किया योग जापान में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान हुआ भव्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हरियाणा लोक भवन में उत्साह पूर्वक मनाया गया 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महिलाओं को मिलेगी घर-द्वार पर एआई-आधारित मुफ्त स्क्रीनिंग की सुविधा बिहार के गया में झज्जर और चरखी दादरी की पीएनडीटी टीमों ने किया अंतरराज्यीय लिंग निर्धारण रैकेट का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विश्व की विधा बना योग : मनोहर लाल

 

अमृतसर में सीमा के निकट से एक AK-47 राइफल सहित 26 आधुनिक हथियार बरामद; एक व्यक्ति गिरफ्तार

हथियारों की खेप को आगे पहुंचाने के लिए स्थानीय लिंक के रूप में काम कर रहा था गिरफ्तार आरोपी: एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिंदर मान

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Amritsar Police, Amritsar, Punjab News, Latest Punjab News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 19 Jun 2026

Last updated on: Jun 20, 2026, 12:23 IST

सीमा पार से हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पंजाब ने पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से एक AK-47 राइफल और 25 पिस्तौल सहित कुल 26 आधुनिक हथियार बरामद किए हैं। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहां दी।

उल्लेखनीय है कि पंजाब पुलिस ने आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी है और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं। यह कार्रवाई स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर द्वारा अमल में लाई गई।आरोपी व्यक्ति, जिसकी पहचान रोहन खोसला, निवासी रूपनगर कॉलोनी, अमृतसर के रूप में हुई है, को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट से गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस ने आरोपी से 14  9एमएम और 11.30 बोर के विभिन्न ब्रांडों की पिस्तौलें – जिनमें नोरिंको स्टार मार्क, ग्लॉक, ज़िगाना, टॉरस, वाल्थर आदि शामिल हैं – सहित 368 जिंदा कारतूस और 48 मैगजीन बरामद की हैं।बड़ी मात्रा में हथियारों और गोला-बारूद की खेप बरामद करने के अलावा, पुलिस टीम ने अमेरिका में बनी एक बुलेट-प्रूफ जैकेट भी बरामद की है और आरोपी की हुंडई आई-20 कार (पीबी 02 ईजे 2347), जिसका इस्तेमाल वह हथियारों की तस्करी के लिए कर रहा था, को भी जब्त कर लिया है।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी ऑस्ट्रेलिया-आधारित हैंडलर, जिसने सोशल मीडिया एप्लिकेशन के माध्यम से हथियार पहुंचाने वाले स्थान के बारे में जानकारी साझा की थी, के निर्देशों पर काम कर रहा था।डीजीपी ने कहा कि आगे-पीछे के संबंध स्थापित किए जा रहे हैं और इस मामले में शामिल सभी गुर्गों की पहचान करने, पूरे आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने और सीमा पार से हथियारों की तस्करी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।

ऑपरेशन से संबंधित विवरण साझा करते हुए, एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान ने बताया कि बीएसएफ से, बॉर्डर आउटपोस्ट (बीओपी) शाहपुर के क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से गिराए गए हथियारों की खेप प्राप्त करने के बारे में पुख्ता सूचना मिली थी। इस पर तीव्र कार्रवाई करते हुए, एसएसओसी अमृतसर की टीम ने बीएसएफ टीम के समन्वय के साथ हुंडई आई-20 में जा रहे संदिग्ध रोहन खोसला को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि कार की तलाशी के दौरान, 25 आधुनिक पिस्तौल और एक AK-47 राइफल सहित जिंदा कारतूस, मैगजीन और अमेरिका में बनी एक बुलेट-प्रूफ जैकेट बरामद की गई।

एआईजी ने कहा कि यह भी पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी अपने ऑस्ट्रेलिया-स्थित हैंडलर के निर्देशों के अनुसार इस खेप को आगे अन्य गुर्गों तक पहुंचाने के लिए एक स्थानीय कड़ी के रूप में काम कर रहा था। इस संबंध में आगे की जांच जारी है। इस संबंध में एफआईआर संख्या 39 दिनांक 19.06.2026 को, शस्त्र अधिनियम की धारा 25, बीएनएस की धारा 111 और 61(2) तथा भारतीय वायुयान अधिनियम की धारा 25, 26, 27, 28 और 29 के तहत पुलिस स्टेशन एसएसओसी अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Amritsar Police , Amritsar , Punjab News , Latest Punjab News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD